गणितीय कहानियाँ ; शब्द समस्याएँ

यह इकाई किस बारे में है

शब्द समस्याएँ अक्सर वास्तविक जीवन और गणित की कक्षा के बीच के अन्तर को पाटने के एक तरीके के रूप में देखी जाती हैं। हालांकि दुनिया भर के विद्यार्थी शब्द समस्याओं वाली परीक्षाओं में अक्सर खराब प्रदर्शन करते हैं। जोड़ना, घटाना, गुणा या भाग जैसी गणितीय विधियों को करने के तकनीकी कौशल में दक्षता हासिल करने के बाद भी, विद्यार्थियों को ऐसी शब्द समस्याओं के समाधान करना कठिन लग सकता है जिनमें उन दक्षता प्राप्त तकनीकों को लागू करना शामिल हो (मोराल्स एवं अन्य, 1985)

इस इकाई में निम्न के द्वारा इस विषय को समझने में विद्यार्थियों को मदद करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा:

  • शब्द समस्याओं को अलग ढंग से व्यक्त करके
  • विद्यार्थियों से खुद कहानियां बना कर शब्द समस्याएं रचने के लिए कह कर।

आप इस इकाई में क्या सीख सकते हैं