विद्यार्थियों में विश्वास पैदा करना कि वे गणित के प्रश्न हल कर सकते हैं: भिन्नों पर कार्य

यह इकाई किस बारे में है

विद्यार्थियों के लिए भिन्न हमेशा से समझने हेतु एक कठिन विषय रहा है – और एक ऐसा विषय जो विद्यार्थियों में नकारात्मक भावुक प्रतिक्रियाएँ उत्पन्न कर सकता है। भिन्न पर कार्यों के बारे में समझना, और भी चूनौतिपूर्ण होता है।

इस इकाई में आप विद्यार्थियों द्वारा गणितीय अंकन पढ़ते समय कल्पना करने में सक्षम होने के लिए तकनीकों के उपयोग का अन्वेषण करेंगे। कल्पना उन विद्यार्थियों के लिए एक साधन के रूप में भी कार्य कर सकता है, जो अटक जाते हैं, क्योंकि यह उनके ‘गणितीय आघात’ को कम करने में मदद कर सकता है। यह इकाई, सोच को चुनौती देने वाले प्रश्न पूछना: भिन्न इकाई में विकसित विचारों पर भी कार्य करती है।

विचार के लिए रुकें

उस समय में वापस जाकर सोचें जब आपने आखिरी बार भिन्न पर कार्य पढ़ाया था। उस विद्यार्थी के बारे में सोचें, जिसके लिए यह समझना आसान नहीं था कि क्या करना है। याद करने का प्रयास करें कि ऐसी कौन सी चीज़ थी, जो उनकी समझ के बीच आ रही थी।

आप इस इकाई में क्या सीख सकते हैं