विज्ञान की कक्षा में भाषा : कोशिकाएं

यह इकाई किस बारे में है

इस इकाई द्वारा आपको इस बात को समझने में मदद मिलेगी कि विद्यार्थियों की विज्ञान के प्रति समझ का विकास करने में भाषाएं मुख्य भूमिका निभाती हैं। इसमें आपको अपनी कक्षा में इस्तेमाल करने के लिए कुछ सरल कार्यनीतियां प्रदान की गई हैं जिनसे आपके विद्यार्थियों को अपनी विज्ञान संबंधी साक्षरता को बढ़ाने में मदद मिलेगी।

विज्ञान के सीखने में एक नई भाषा – विज्ञान की भाषा को जानना शामिल होता है। लेकिन विज्ञान को सीखने में अधिकांश विद्यार्थियों के लिए भाषा एक प्रमुख बाधा हो सकती है। विद्यार्थियों के द्वारा वैज्ञानिक भाषा के इस्तेमाल में अनुभव की जाने वाली समस्याएं, विज्ञान को समझने और उसकी तार्किकता के संबंध में एक प्रमुख अवरोध हैं। अच्छे अध्यापकों को उनके विद्यार्थियों द्वारा वैज्ञानिक शब्दों को समझे जाने की जानकारी होती है। अध्यापकों के पास विशिष्ट शब्दों के लिए साझा समझ–बूझ का विकास करने के लिए कार्यनीतियां होती हैं।

यहां पर ‘जीवन की आधारभूत इकाई’ (कोशिकाएं) विषय के संदर्भ में तकनीकों को समझाया गया है। तथापि, वर्णित तकनीकों और सुझावों को विज्ञान पाठ्यक्रम से जुड़े अनेक विषयों से संबंध बनाने में प्रयोग करने में लाया जा सकता है।

आप इस इकाई में क्या सीख सकते हैं