गणितीय संयोजन : गुणनखंड और गुणज ज्ञात करना

यह इकाई किस बारे में है

गुणनखंडों और गुणजों का पता लगाना गणित का एक अनिवार्य हिस्सा है। इन अवधारणाओं का उपयोग कम उम्र से शुरू हो जाता है, जब कम उम्र के विद्यार्थी गुणा और सहभाजन पर काम कर रहे हों। विद्यालय स्तर पर, वर्षों गणित शिक्षण के उपरान्त यह अवधारणा बन पाती है, और इन अवधारणाओं का अत्यंत उच्च स्तरीय गणित में उपयोग किया जाता है।

इस इकाई में, आप गुणनखंडों और गुणजों की अवधारणाओं के अपने अध्यापन के बारे में विचार करेंगे, और महत्तम समापवर्तक (HCF) और लघुतम गुणज (LCM) की धारणाओं का प्रयोग करेंगे। गतिविधियों के दौरान आप भी गणितीय विचारों और गणितीय अवधारणाओं के बीच सम्बन्ध बनाने के लिए अपने विद्यार्थीयों की क्षमता के विस्तार करने के विषय में सोचेंगे। पाठ्यपुस्तक अक्सर एक गणित के शिक्षक का सबसे मूल्यवान संसाधन है, लेकिन वह अध्यापन का दायरा सीमित कर सकता है। इस इकाई में आप पाठ्यपुस्तक का और अधिक रचनात्मक तरीके़ से उपयोग करने के बारे में सोचेंगे।

आप इस इकाई में क्या सीख सकते हैं