अब इन दो गतिविधियों को करने का प्रयास करें।
हो सकता है कि आपके बच्चे ऐसे लोगों को जानते हों, जो व्यक्तिगत या व्यावसायिक कारणों से नियमित रूप से अंग्रेज़ी का उपयोग करते हैं। भाषा के इन उपयोगों के बारे में उन्हें जागरुक करने से अंग्रेज़ी सीखने का महत्व पुनर्स्थापित किया जा सकता है।
एक भाषा पाठ की योजना बनाएँ, जहाँ आप अपने छात्रों से निम्नलिखित संकेतों पर आधारित प्रश्न पूछेंगे। इनमें से कुछ संकेतों को पाठ से पहले बोर्ड पर लिख लेना मददगार हो सकता है:
क्या आपने अपने परिवार में किसी को अंग्रेज़ी में पत्र और/या ईमेल पाते या भेजते हुए देखा है? क्या आपने कभी अंग्रेज़ी में पत्र और/या ईमेल पाया या भेजा है?
छात्रों को दो स्तंभों वाली एक सारणी बनाने को कहें। पहले स्तंभ में, वे उन लोगों को लिखेंगे, जिन्हें वे जानते हैं (उदाहरण के लिए, उनके डॉक्टर, एक पुलिसकर्मी, उनकी दादी आदि) या वे इन लोगों के चित्र बना सकते हैं। दूसरे स्तंभ में, वे सूची बनाएँगे कि उन्होंने इन लोगों को अंग्रेज़ी में क्या लिखते और पढ़ते हुए देखा है। अपनी सूचियाँ बनाने में मदद के लिए उन्हें बोर्ड पर लिखे संकेतों का उपयोग करना चाहिए।
‘रोजमर्रा’ की अंग्रेज़ी के लिए भाषा के पाठों की योजना बनाते समय बच्चों की सारणियों का उपयोग करें। देखें कि कहाँ–कहाँ आप पाठ्यपुस्तक की सामग्री के साथ लिंक (सम्बन्ध) बना सकते हैं।
![]() विचार के लिए रुकें
|
अंग्रेज़ी भाषा और इसकी वर्णमाला दोनों की ही लोकप्रियता भारतीय समुदाय में बढ़ती जा रही है, कुछ हद तक इसका कारण है प्रौद्योगिकी में इनकी भूमिका। आजकल, लगभग हर किसी के पास मोबाइल फोन होता है। अब लोग अक्सर एक-दूसरे को टेक्स्ट संदेश भेजते हैं, जिनके लिए अक्सर अंग्रेज़ी वाक्यांशों का उपयोग किया जाता है। स्थानीय भाषा में भी टेक्स्ट लिखने के लिए रोमन लिपि का उपयोग बढ़ता जा रहा है।
अपने छात्रों से कहें कि वे समूह में कार्य करें और विचार विमर्श कर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर खोजें–
आप एक-दूसरे के साथ और अपने परिवारों के साथ किस किस तरह से बातचीत करते हैं − परिवार के जिन सदस्यों के साथ आप रहते हैं उनके साथ और जो सदस्य कहीं और रहते हैं, उनके साथ संवाद कैसे करते हैं?
अंत में, प्रत्येक समूह चर्चा से निकले विचार बताता है। चर्चा और विचार की इस गतिविधि का उपयोग करते समय प्रत्येक समूह में एक छात्र को इन विचारों को लिखने की ज़िम्मेदारी दे दें। वे यह काम अपनी कॉपी में या कागज़ की एक बड़ी शीट पर कर सकते हैं।
जब छात्र चर्चा और विचार कर रहे हों, तब कक्षा में घूमते रहें। उनके विचारों को सुनें। यदि छात्रों को विचारों के बारे में सोचने में कठिनाई हो रही है, तो आप उनकी मदद करने के लिए इनमें से एक या दो प्रश्नों का उपयोग कर सकते हैं।
‘क्या आपके माता-पिता या ई–मेल लिखते हैं?’
जब वे इस बारे में अपने विचार लिख लेते हैं कि लोग किस तरह संवाद करते हैं, तो उनसे इस बारे में सोचने को कहें कि लोग इन गतिविधियों के लिए किन भाषाओं का उपयोग करते हैं − वह अंग्रेज़ी है, हिन्दी है, उनकी स्थानीय भाषा हैं या इनका मिश्रण है? उन्हें यह जानकारी अपने चार्ट पर दर्शानी होगी।
इसके बाद छात्रों को इकट्ठा करें और इस बारे में कक्षा में चर्चा करें कि किसी भी गतिविधि के लिए वे किस भाषा का उपयोग करेंगे, यह कैसे तय होता है। क्या कम्प्यूटर कीबोर्ड के कारण अंग्रेजी का उपयोग अधिक आसान है? क्या वे हिंदी में ट्रांसलिटरेट किए गए शब्दों के लिए ‘रोमन स्क्रिप्ट’ का उपयोग करते हैं? कक्षा के विचारों को ब्लैकबोर्ड पर लिखें ताकि छात्र अधिक अंग्रेजी देख और सुन सकें।
![]() विचार के लिए रुकें
|
![]() वीडियो: स्थानीय संसाधनों का उपयोग करते हुए |
OpenLearn - अंग्रेजी के लिए सामुदायिक संसाधन Except for third party materials and otherwise, this content is made available under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-ShareAlike 4.0 Licence, full copyright detail can be found in the acknowledgements section. Please see full copyright statement for details.