गतिविधि | महत्वपूर्ण शिक्षण बिन्दु | गतिविधि का प्रकार | कारण और टिप्पणियां |
---|---|---|---|
1 | स्थिर रफ्तार पर वृत्ताकार गति में त्वरण शामिल होता है। वृत्ताकार गति के लिए वस्तु पर बल का प्रयोग किया जाना चाहिए जो कि वृत्त के केन्द्र की ओर लगने वाला होना चाहिए। इस बल के बिना, वस्तु एक सीधी रेखा में चलती है। गुरूत्वाकर्षण बल के कारण चन्द्रमा धरती के चारो ओर अपनी कक्षा में बना रहता है, आदि। | अध्यापक द्वारा प्रदर्शन। | जब पत्थर को छोड़ा जाता है तब होने वाला प्रक्षेप्य जोखिम- अधिक जोखिमपूर्ण होता है। मुझे इसे नियंत्रित करना होगा! इस प्रयोग का प्रदर्शन शीघ्रता से किया जा सकता है तथा विद्यार्थियों का ध्यान भी बना रहेगा |
2 | गुरूत्वाकर्षण बल - जब किसी वस्तु को ऊपर की ओर फेंका जाता है तो वह वस्तु धरती पर वापस आ जाती हैं। मुक्त अवस्था में गिरती हुई वस्तुएं धरती की सतह की ओर निरन्तर त्वरण प्रदर्शित करती हैं | अध्यापक प्रदर्शन द्वारा। | संभावित जोखिम/नियंत्रण मुद्दा - अति उत्साह से पत्थर फेंकना! मुझे यह करना होगा |
3 | वायु प्रतिरोध का प्रभाव यह है कि जितनी तेजी से पत्थर गिरता है, उतनी तेजी से कागज नहीं गिरता है। लेकिन वायु के प्रतिरोध के बिना, सभी वस्तुएं एक समान गति पर नीचे गिरती हैं। | हवा वाले हिस्से के संबंध में चुनिंदा विद्यार्थियों द्वारा प्रदर्शन करना तथा इसके बाद अध्यापक का प्रदर्शन। यदि, वैक्यूम पम्प उपलब्ध नहीं है तो चन्द्रमा पर अंतरिक्ष यात्री के वीडियो क्लिप का डेमो। आप क्लिप को अपने मोबाइल फोन पर डाउनलोड कर सकते हैं तथा इसे सभी को दिखा सकते हैं। | कुछ विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी अधिक प्रेरणादायक साबित होगी। |
4 | पानी में पैदा होने वाले उत्प्लावक बल के विरूद्ध हवा से भरी बोतल को पानी के नीचे बनाए रखने के लिए उसे नीचे की ओर धकेलने की आवश्यकता। त्पेक्ष - द्रव्य में किसी वस्तु पर उर्ध्वगामी बल | समूह प्रयोग | यदि विद्यार्थी स्वयं ही बल का अनुभव करते हैं तो इसे अधिक समय तक याद रखा जा सकता है। यह अधिक मौज-मस्ती भरा होता है। यदि वे अति-उत्साही हैं, तो यह विद्यार्थियों की भागीदारी के साथ प्रदर्शन हो सकता है। |
5 | कील पानी में डूब जाती है, लेकिन कॉर्क तैरता रहता है। यदि भार उत्पेक्ष बल से अधिक है तो वस्तु डूब जाती है। उत्पेक्ष बल, द्रव्य के घनत्व और वस्तु के घनत्व पर निर्भर करता है; यदि वस्तु का घनत्व द्रव्य के घनत्व से अधिक होता है, तो वस्तु डूब जाती है | अतिरिक्त निर्देशित प्रश्न के साथ प्रदर्शन। | विद्यार्थी यह सोचते हैं कि उन्हें पहले से ही उत्तर मालूम है। निर्देशित प्रश्नों के साथ त्वरित प्रदर्शन से शामिल बलों के बारे में उनकी समझ की जांच करने का अवसर प्राप्त होगा |
6 | स्प्रिंग तुला/विस्तारित तुला/टाउट स्टि्रंग द्वारा मापा गया स्पष्ट वजन द्वारा पानी में और अधिक नीचे धकेला जाता है - ऐसा द्रव्य की ओर से उत्पेक्ष बल के कारण होता है। | समूह प्रयोग | इसके लिए बहुत अधिक उपकरणों की आवश्यकता नहीं पड़ती है और स्प्रिंग/स्ट्रिंग/ इलास्टिक बैंड के प्रभाव को विद्यार्थियों द्वारा स्वयं अनुभव करना उपयोगी साबित होता है |
मुद्दे और जानकारी | अपेक्षित कार्रवाई/नोट्स | |
---|---|---|
मेरी विद्यार्थियों से क्या सीखने की अपेक्षा है? | ||
भावी नियोजन: मुझे कौन-कौन से उपकरण चाहिए? | ||
समूह: यह कितने बड़े होने चाहिए? प्रत्येक समूह में कौन होना चाहिए? प्रत्येक समूह द्वारा कहां काम किया जाएगा? | ||
सुरक्षा: सम्भावित समस्याएं क्या हो सकती हैं? | पानी की छींटें या रिसाव - फिसलनयुक्त फर्श | सुनिश्चित करें कि विद्यार्थी किसी भी प्रकार के रिसाव को तत्काल पोंछ देते हैं |
मुद्दे और जानकारी | अपेक्षित कार्रवाई/नोट्स | |
---|---|---|
शिक्षण की व्यवस्था कहां की जाती है? विद्यार्थियों द्वारा किन-किन महत्वपूर्ण बातों को रिकार्ड करना चाहिए? | ||
मेरे विद्यार्थियों को वह कौन सी जानकारी है जिसे गतिविधि को करने से पहले जानना चाहिए? क्या मुझे पाठ्यपुस्तक गतिविधि में किसी प्रश्न या जानकारी को शामिल करने की आवश्यकता है? | ||
इस गतिविधि को करने के लिए मेरे विद्यार्थियों को किन-किन सामान्य या मानक प्रक्रियाओं को करना होगा? |
प्रायोगिक कार्य के प्रकार | अध्यापक क्या करते हैं/विद्यार्थी क्या करते हैं | इस कार्यप्रणाली को क्यों चुनें? संभाव्य लाभ क्या हैं? |
---|---|---|
प्रदर्शन | अध्यापक द्वारा प्रायोगिक गतिविधि की जाती है और विद्यार्थी उसे देखते हैं | |
ढांचागत प्रयोग | ||
‘रोटेटिंग’ या ‘सर्कस’ प्रयोग | ||
खोज | ||
समस्या समाधान | ‘खोज’ की तरह |
| अपने आप से पूछने के लिए कुछ प्रश्न |
---|---|
अभिप्रेरण | क्या ऐसा लगता था कि विद्यार्थी मन लगाकर कार्य कर रहे थे? क्या उन्होंने आपको बताया कि उन्हें इसमें आनन्द आया था? |
संकल्पनात्मक ज्ञान और समझ - स्मरण करने में सुधार | क्या विद्यार्थी यह बता पाए कि निम्नलिखित पाठ में उन्होंने क्या देखा? क्या किया या क्या पता लगा पाए? |
संकल्पनात्मक ज्ञान और समझ तथा विचारों का अनुप्रयोग | क्या विद्यार्थी खोज के दौरान अपेक्षित रूप से विचारों का अनुप्रयोग कर पाए थे? |
प्रायोगिक कौशल | क्या विद्यार्थी सही ढंग से उपकरणों को व्यवस्थित कर पाए थे? क्या वे अपेक्षा के अनुसार प्रक्रियाओं को निष्पादित कर पाए? क्या विद्यार्थी वे देख पाए जो आप उनसे देखने की आशा करते थे? |
विज्ञान की प्रकृति या वैज्ञानिक पूछताछ के बारे में सीखना | क्या विद्यार्थी आपको बता पाए कि उन्होंने क्या सीखा था? क्या उन्हें खोज का उद्देश्य समझ में आया था? |
वैज्ञानिक विधि कौशलों का विकास करना एवं खोज की योजना बनाना | क्या विद्यार्थियों को यह समझ में आया था कि उनसे क्या करने के लिए कहा जा रहा था? क्या विद्यार्थी अपेक्षित रूप से योजना तैयार कर पाए थे? |
वैज्ञानिक विधि कौशलों का विकास करना तथा डेटा का रखरखाव करना | क्या विद्यार्थी अपेक्षित रूप से डेटा को संग्रहित और प्रस्तुत कर पाए थे? क्या वे अपेक्षा अनुसार डेटा विषलेषित कर पाए थे? |
वैज्ञानिक विधि कौशलों का विकास करना तथा साक्ष्य का आकलन करना | क्या जैसा अपेक्षा था, विद्यार्थी उसी तरीके से साक्ष्य का मूल्यांकन कर पाए थे? क्या वे अपेक्षा के अनुसार महत्वपूर्ण विशेषताओं की पहचान कर पाए थे? क्या विद्यार्थी अपेक्षा के अनुसार खोज का आकलन कर पाए थे? क्या वे पहचान कर पाए थे कि क्या अच्छा हुआ है? तथा सुधार के क्षेत्र कौन से हैं? |