भाषा साक्षरता और नागरिकता

6 सारांश

संसाधन

संसाधन 1: भारत में नागरिकों के मौलिक कर्तव्य

भारत के प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य होगा कि:

  1. संविधान का पालन करें और उसके आदर्शों और संस्थानों, राष्ट्रीय ध्वज और राष्ट्रीय गान का सम्मान करें।
  2. स्वतंत्रता के लिए हमारे राष्ट्रीय संघर्ष को प्रेरित करने वाले महान आदर्शों को मन में संजोएँ और उनका पालन करें;
  3. भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को बनाए रखें तथा उसकी रक्षा करें;
  4. देश की रक्षा करें और ऐसा करने के लिए आह्वान किए जाने पर राष्ट्र की सेवा करें;
  5. धार्मिक, भाषाई और क्षेत्रीय या दलीय विविधताओं से परे भारत के सभी लोगों के बीच सद्भाव और सामान्य भाईचारे की भावना को बढ़ावा दें; महिलाओं की गरिमा के लिए अपमानजनक प्रथाओं का त्याग करें;

  6. हमारी मिश्रित संस्कृति की समृद्ध विरासत को महत्व दें और उसका संरक्षण करें;
  7. जंगलों, झीलों, नदियों और वन्य जीवन सहित प्राकृतिक परिवेश का संरक्षण और सुधार करें, और जीवित जीव-जंतुओं के प्रति दया भाव रखें;
  8. वैज्ञानिक सोच, मानवतावाद और जाँच तथा सुधार की भावना का विकास करें।
  9. सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा करें और हिंसा छोड़ें;
  10. व्यक्तिगत और सामूहिक गतिविधि के सभी क्षेत्रों में उत्कृष्टता की दिशा में प्रयास करें, ताकि राष्ट्र लगातार प्रयास और उपलब्धि के उच्च स्तरों तक बढ़ता जाए

(स्रोत: गृह विभाग, बिहार सरकार, अदिनांकित)