भारत में अंग्रेजी की मौजूदगी के कारण, आप और आपके छात्र हर दिन अंग्रेजी से संपर्क में आ सकते हैं, भले ही आपको इसका पता न हो। जब छात्र कक्षा के बाहर अंग्रेजी देखते और सुनते हैं, तब उसका अर्थ समझने के लिए उन्हें स्वयं कोशिश करनी होती है। छात्रों का ध्यान स्थानीय क्षेत्र में प्रयुक्त की जाने वाली अंग्रेजी की ओर आकर्षित करके आप सही व सटीक अंग्रेजी सीखने में उनकी मदद कर सकते हैं। इससे भाषा को सीखने की उनकी प्रेरणा में वृद्धि होगी, क्योंकि उन्हें स्वयं अपने लिए अंग्रेजी समझने और उसका उपयोग करने के लाभ दिखाई देंगे।
अगले कुछ हफ्तों के दौरान, एक छोटी सी नोटबुक साथ में रखें। उस अंग्रेजी के नोट बनाएं जिसे आप समुदाय में देखते और सुनते हैं। उन शब्दों और वाक्यांशों के बारे में सोचें जिन्हें आप पहचानते हैं या जिन्हें आप नहीं पहचानते हैं।
चित्र 1 में रोजमर्रा की अंग्रेजी के कुछ उदाहरण हैं जिनसे आपको कुछ विचार मिल सकते हैं।
चित्र 1 अंग्रेजी पाठ वाले संकेतों की एक श्रंखला।
आप अपने छात्रों से इस गतिविधि को करने के लिए कह सकते हैं ताकि वे अपने आस–पड़ोस में अंग्रेजी की भूमिका के प्रति अधिक सजग हो जाएं। अंग्रेजी का उपयोग अक्सर कई भाषाएं बोलने वालों को जानकारी सुलभ करा सकने के लिए, या किसी चीज को एक अंतरराष्ट्रीय ’अनुभूति’ देने के लिए किया जाता है। आप अपने अध्यापन में आप मिलने वाले संसाधनों का उपयोग भी कर सकते हैं। अगली केस स्टडी में, आप एक अध्यापक के बारे में पढ़ेंगे जो अपने अंग्रेजी पाठ में विज्ञापन का उपयोग करते हैं।
OpenLearn - अंग्रेजी भाषा पढ़ाने के लिए स्थानीय संसाधन Except for third party materials and otherwise, this content is made available under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-ShareAlike 4.0 Licence, full copyright detail can be found in the acknowledgements section. Please see full copyright statement for details.