3. जीवन-काम का संतुलन

हम सभी के जीवन में ऐसे लोग और चीज़ें होती हैं जो हमारे करियर के चयन को प्रभावित करते हैं। काम को आपके जीवन में फिट बैठना चाहिए, ना कि जीवन को आपके काम में।
हमें हमेशा सचेतन रहना चाहिए कि हम किस प्रकार से काम के बाहर के अपने जीवन और काम में अपने जीवन को संतुलित करते हैं। उन अन्य चीज़ों के बारे में एक वास्तविक नज़रिया अपनाना भी ज़रूरी है जिन्हें करना हमें पसंद है जो शायद हमारे करियर के चुनाव को सीमित कर सकते हैं। इसीलिए, हम 'जीवन-काम का संतुलन' नामक वाक्यांश का उपयोग करते हैं, क्योंकि जीवन को हमेशा काम से पहले आना चाहिए।
अगले वीडियो को देखते समय, हरेक महिला के द्वारा अपने जीवन-काम के संतुलन के बारे में कही गई बातों को और उनकी व्यक्तिगत परिस्थिति में शामिल लोग, चीज़ और सीमाओं के बारे में विचारें। हरेक महिला ने कैसे एक करियर चुना जो उनके जीवन में फिट बैठता है? अपने सामने खड़ी सीमाओं को बदलने के लिए क्या उन्होंने कोई कदम उठाएं?
सोचें कि क्या इनमें से कोई मुद्दे आप पर लागू होते हैं। अगर आप चाहें तो आप नोट्स ले सकती हैं।
आपका जीवन-काम संतुलन
इस वीडियों में महिलाओं की कहानियां और उनके अनुभव आपको यह सोचने में मदद करेंगे कि मौजूदा समय में आप अपने जीवन में क्या कर सकती हैं और क्या नहीं कर सकती हैं। इनकी मदद से आप शायद यह भी देख सकें कि आप किस प्रकार से कुछ सीमाओं को बदल सकती हैं।
अपनी परिस्थिति के बारे में एक वास्तविक धारणा होने से आप अच्छे करियर का चुनाव कर सकेंगीं। साथ ही, इसकी मदद से आप यह भी देख सकेंगी कि आप कहाँ बदलाव ला सकती हैं ताकि आप एक ऐसे करियर को फॉलो करें जिसमें आपको सचमुच रुचि है।
वीडियो में दिए गए सवालों का उपयोग करके अपने जीवन-काम के संतुलन के कारकों के बारे में सोचें। फिर सोचें कि करियर चुनने के समय आप इन सभी को कैसे मद्देनज़र रख सकती हैं, लेकिन साथ ही यह भी सोचें कि क्या आप इनमें से किन्हीं को बदल सकती हैं। मदद के लिए आप इस सूची को भी डाउनलोड कर सकती हैं।
मेरा जीवन-कार्य संतुलन [टिप: इसे नए टैब में खोलने के लिए Ctrl को होल्ड करें और एक लिंक पर क्लिक करें (टिप को छिपाएं)]
भाग 4 में, हम आगे बढ़ते हैं और इस बात पर गौर करते हैं कि आपका व्यक्तित्व कैसा है और आपको किस प्रकार का करियर सबसे पसंद आएगा।
2. अब तक का आपका जीवन
