2. अब तक का आपका जीवन

आप इस कोर्स में बहुत सारा जीवनानुभव लेकर आती हैं। अक्सर, हम इसे अपना हक मान लेते हैं और ज्यादा तवज्जो नहीं देते। या शायद हम सोचते ही नहीं हैं कि इससे हमारे द्वारा लिए गए निर्णय कैसे प्रभावित होते हैं। इसलिए, इस अनुभव को उभार कर सतह पर लाना उपयोगी है।

ऐसा करने के लिए, हम आपको आपके अब तक के जीवन की एक संपन्न तस्वीर बनाने की प्रक्रिया सिखाएंगे।

एक संपन्न जीवन की तस्वीर बनाने की मदद से आप अपने अतीत के महत्वपूर्ण पहलुओं को दर्ज कर सकती हैं और उन्हें समझ सकती हैं। आपके करियर में आगे बढ़ने के लिए यह एक उपयोगी अनुवर्ती कदम है क्योंकि आपका मौजूदा करियर या आपका वांछित करियर, या किसी नौकरी में आप जिन चीज़ों को ढूँढ रही हैं और अपने कामकाजी जीवन में आपके लिए जो महत्वपूर्ण है वह सभी आपके अनुभवों द्वारा प्रभावित हैं।

नीचे दिए गए वीडियो को देखते समय, संपन्न तस्वीरों में दिखाई देने वाले जीवन की घटनाओं के बारे में सोचें, विचारे कि इन्होंने किस प्रकार से महिलाओं के करियरों को आकार दिया है और क्या यह घटनाएं आप पर भी लागू होती हैं। अगर आप चाहें तो आप नोट्स ले सकती हैं।

Interactive feature not available in single page view (see it in standard view).

आपकी संपन्न जीवन की तस्वीर

अब अपने खुद की संपन्न जीवन की तस्वीर बनाएं। इसमें आपके जीवन की महत्वपूर्ण घटनाएं शामिल होनी चाहिए। केवल उन्हीं घटनाओं को शामिल करें जिनके बारे में सोचना आपको सहज महसूस होता है।

आपकी उम्र पर निर्भर करते हुए, आपके पास शायद गौर करने के लिए बहुत ज़्यादा जीवनानुभव ना हो।

उन घटनाओं की तस्वीर बनाएं जो ख़ासतौर पर आपको अपने कामकाजी जीवन के लिए महत्वपूर्ण लगती हैं। उदाहरण के तौर पर, अगर आपने हाल ही में फुल-टाइम शिक्षा या प्रशिक्षण पूरा किया है और आपके पास काम का ज़्यादा या कोई अनुभव नहीं है, तो आप शायद सोचना चाहें कि आपको किन विषयों को पढ़ने में मज़ा आता था या आपको कौनसे शिक्षक या ट्यूटर पसंद थे।

अपनी तस्वीर को बनाने के बाद, उसे समग्र रूप से देखें। वीडियो के अंत में दिए गए सवालों के उपयोग की मदद से समझने की कोशिश करें कि इसमें आपको क्या दिखाया जा रहा है।

आपकी तस्वीर और इन सवालों के लिए आपके जवाब आपके लिए बहुत व्यक्तिगत होंगे। यह दूसरे लोगों से भिन्न होंगे।

साथ ही, आपनी तस्वीर को पूरा करने के बाद शायद कोई चीज़ आपके मन में आ सकती है, इसलिए आप किसी भी समय वापस जाकर इसे अपनी तस्वीर या अपने जवाबों में जोड़ सकती हैं।

यह एक्टिविटी शीट आपको अपने खुद के संपन्न जीवन की तस्वीर बनाने और उससे सीखने के बारे में अधिक जानकारी प्रदान करती है।

मेरा समृद्ध जीवन चित्र [Tip: hold Ctrl and click a link to open it in a new tab. (Hide tip)]

भाग 3 में, हम आपके जीवन और काम के बीच के संतुलन पर गौर करते हैं।

1. करियर क्या है?

3. जीवन-काम का संतुलन