समझ के विकास के लिए संरचित-संसाधनों का उपयोग करनाः स्थानीयमान

यह इकाई किस बारे में है

दशमलव संख्या प्रणाली में स्थानीय मान की अवधारणा गणित का एक प्रमुख तत्व है। इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि विद्यार्थियों को इस अवधारणा की गहन समझ हो।

संरचित संसाधन विद्यार्थियों को स्थानीय मान की एक छवि बनाने और उसे समझने में मदद करते हैं। विद्यार्थियों द्वारा समझे जाने में मदद के लिए ये बहुत प्रभावी हो सकते हैं। यह इकाई तीन ऐसे संसाधनों के उपयोग पर फ़ोकस करती है:

  • तीर कार्ड
  • आधार दहाई ब्लॉक
  • संख्या रेखा।

गतिविधियाँ संरचित संसाधनों के साथ शिक्षा प्रदान करने और साथ ही विद्यार्थियों को उनके अध्ययन में सक्रिय प्रतिभागियों के रूप में शामिल करने के लिए योजना बनाने में भी आपकी मदद करेंगी। ये गतिविधियाँ विशेष रूप से छोटी उम्र के विद्यार्थियों के लिए अनुकूल हैं, लेकिन ये बड़े विद्यार्थियों के शिक्षण को समेकित करने में भी उपयोगी हैं।.

आप इस इकाई में क्या सीख सकते हैं