शब्दावली अभिनीत करना और प्रश्न पूछना: वृत्त का अन्वेषण करना

यह इकाई किस बारे में है

वृत्त हमारे आस-पास सभी जगह हैं। वृत्त एक ऐसा आकार है, जिस पर हम अपने जीवन में बहुत निर्भर हैं: पहिये वृत्ताकार होते हैं, और इसी प्रकार भोजन की थालियाँ, कप, बोतलों के ढक्कन, डीवीडी और मशीनों के दाँते भी वृत्ताकार होते हैं। हम ‘जीवन चक्र’ और ‘गोल घूमने’ जैसी अभिव्यक्तियों को भी वृत्त की चित्र से दिखाते हैं। हम वृत्त में बैठते हैं, वृत्ताकार चपातियाँ खाते हैं और वृत्ताकार डिब्बों में भोजन परिरक्षित रखते हैं; हम वृत्ताकार पहियों वाली साइकिलें व कारें भी चलाते हैं।

इस प्रकार हम कम उम्र से ही - वृत्ताकार वस्तुओं के साथ काम करके, खेलकर या उनके बारे में बातें करके वृत्तों से परिचित रहते हैं।

विद्यार्थी वृत्तों व उनकी विशेषताओं की सहज समझ के साथ ही विद्यालय में आते हैं। यह यूनिट पता लगाएगा कि विद्यार्थियों का ध्यान अन्तर आरै समानता की महत्वपूर्ण गणितीय धारणाओं की ओर आकृषट करने के लिए कैसे ‘अच्छे’ प्रश्न पूछकर उस सहज ज्ञान का उपयोग प्रभावी ढंग से किया जा सकता है। इससे आपके विद्यार्थियों को संकल्पनाओं की बेहतर सैद्धान्तिक समझ विकसित करने में मदद मिलेगी।

आप इस इकाई में क्या सीख सकते हैं