कहानियाँ विकसित करना ग्राफ़ समझना

यह इकाई किस बारे में है

ग्राफ़ जानकारी प्रदर्शित करते हैं। आजकल बहुत अधिक जानकारी ग्राफ़ के ज़रिए प्रस्तुत की जाती है और इन्हें सभी प्रकार के लोगों द्वारा हर तरह के संदर्भ में उपयोग किया जाता है। अपने आसपास की दुनिया को समझाने के लिए यह जानना आवश्यक है कि ग्राफ़ की व्याख्या कैसे की जाए और यह कार्यस्थल के लिए एक महत्वपूर्ण कौशल भी बन गया है।

लोगों को ग्राफ़ समझने और और उनकी व्याख्या करने में कठिनाई हो सकती है, क्योंकि ग्राफ़ उलझाने वाले और भ्रामक हो सकते हैं। इस इकाई का लक्ष्य विद्यार्थियों को बेहतर जीवन को तैयार करने के लिए ग्राफ़ की व्याख्या करने और उनका निर्माण करने के कौशल हासिल करने में उनकी सहायता के लिए आपकी मदद करना है। यह निर्देशांको की रचना, सटीकता के साथ बिंदुओं के आलेखन या प्रवणता या नति परिवर्तन बिंदु का पता लगाने के लिए समीकरणों या सूत्रीकरणों का उपयोग करने जैसे बुनियादी ग्राफ़ पर केंद्रित नहीं है। इसके बजाय, इस इकाई का लक्ष्य ग्राफ़ को समझने में विद्यार्थियों की सहायता के लिए विवरणात्मक या कहानी विकसित करके उनके लिए ग्राफ़ के साथ काम करने को अधिक सुगम बनाने में आपकी मदद करना है। इस संकल्पना पर जोर देने के पीछे यह विचार है कि ’हर ग्राफ एक कहानी कहता है’।

ग्राफ़ और अन्य संसाधनों की प्रतियां संसाधन 1 और 2 में देखी जा सकती हैं।

आप इस इकाई में क्या सीख सकते हैं