विचारों और संकल्पना का मानचित्रण : अम्ल क्षार और लवण

यह इकाई किस बारे में है

यह इकाई इस विषय से संबंधित है कि आप, किस प्रकार से सूचनाओं का प्रभावी उपभोग करने, तथा उसे विचार मानचित्रण और संकल्पना मानचित्रण के रूप में व्यक्त करने के लिए विद्यार्थियों के कौशल विकास में मदद कर सकते हैं।

विचार मानचित्रण जानकारी को व्यवस्थित करता है और उसे चित्रात्मक रूप से प्रस्तुत करता है जिससे उसे याद रखना आसान हो जाता है। विचार मानचित्रण, किसी केंद्रीय शब्द या वाक्य के आस–पास तैयार किया जाता है तथा विचारों, शब्दों और अवधारणाओं को श्रेणीबद्ध शाखाओं में जोड़ा जाता है। विचार मानचित्रण का सृजन याददाश्त, चित्रात्मक सोच और समस्या–निवारण कौशल के विकास का समर्थन करता है। विचार मानचित्रण में विषय सम्बन्धी समझ को इस तरह से चित्रित करते हैं जो समझ को समेकित करने में मदद करती है।

विचार मानचित्रण व्यक्तिगत हैं और कोई सही उत्तर नहीं होते। विद्यार्थियों के लिए एक–दूसरे के विचार मानचित्रण को देखना, बात–चीत/चर्चा करना उपयोगी होता है, इसलिए यह इकाई आपको अपनी कक्षा–कक्ष में साथियों के मध्य संवाद बनाने में भी मदद करेगा।

संकल्पना मानचित्रण इसके समान ही है, लेकिन यह मुख्य शब्दों और अवधारणाओं के बीच संबंध जोड़ने पर अधिक ज़ोर देता है। संकल्पना मानचित्रण समझ की चित्रात्मक प्रस्तुति करता है और इसका उद्देश्य प्रविष्टियों के बीच वैचारिक समझ में संबंध को व्यक्त करने का प्रयत्न करता है, जिसमें विषय, संदर्भ को रेखाओं, तीरों की सहायता से जोड़ते हैं जिससे मुख्य शब्द और जोड़ने वाले शब्दों को एक सार्थक वाक्य रूप में व्यक्त हो सकें। मुख्य शब्द और जोड़ने वाले शब्दों को एक सार्थक वाक्य बनाना चाहिए। संकल्पना मानचित्रण विद्यार्थियों की समझ को चुनौतीपूर्ण ढ़ंग से विषय संदर्भ को प्रदर्शित करने में मदद करती है।

यह इकाई अम्ल, क्षार और लवण के संदर्भ में विचार मानचित्रण और संकल्पना मानचित्रण का परिचय करवाएगी। इस विषय में विद्यार्थियों को बहुत तथ्यात्मक जानकारी याद करने और तकनीकी शब्दों का सही ढंग से उपयोग करने की आवश्यकता होती है। विचार मानचित्रण और संकल्पना मानचित्रण आपके विद्यार्थियों को अपनी जानकारी को एक सार्थकता प्रदान करने में मदद करेगी और वे इसका विज्ञान के कई विषयों/ संदर्भों को सीखने के लिए इनका उपयोग कर सकते हैं।

आप इस इकाई में क्या सीख सकते हैं