गणित में सृजनात्मक चिंतन : आनुपातिक तर्क

यह इकाई किस बारे में है

अनुपात की भावना के बिना जीवन की कल्पना करना मुश्किल है - यह वृद्धि और कमी (या बढ़ाने और घटाने) के सभी कार्यों में मौजूद है। इसे छः लोगों की बजाय दस लोगों के लिए खाना बनाने हेतु सामग्रियों के बारे में सोचते समय घर में इस्तेमाल किया जाता है। इसे निर्माण योजनाओं के बारे सोचते समय शहरी नियोजन के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसे कराधान के मुद्दों पर विचार करते समय नीति निर्माताओं द्वारा इस्तेमाल किया जाता है। यहाँ तक कि इसे कई लोगों को कितनी मिठाइयाँ मिलेंगी या मित्रों के बीच कंचे कैसे बांटे जाएँ, आदि अनुमानपरक या उलझनपूर्ण सवालों को हल करने के लिए छोटे बच्चों द्वारा इस्तेमाल किया जाता है।

इसलिए, विद्यार्थी कुछ सहज ज्ञान युक्त समझ और आनुपातिक तर्क के ज्ञान के साथ स्कूल आते हैं, लेकिन वे गलतफहमी और समझ के विभिन्न स्तरों के साथ भी आते हैं।

इस इकाई में मनोरंजक और रचनात्मक तरीके से व्युत्क्रम और सीधे अनुपात सहित आनुपातिक तर्क को सिखाने वाली विधियों को देखा जाएगा।

आप इस इकाई में क्या सीख सकते हैं