वैकल्पिक संकल्पनाएः ऊष्मा और तापमान

यह इकाई किस बारे में है

छोटी आयु से ही विद्यार्थी अपने आसपास की दुनिया और वह किस प्रकार से काम करती है, इसकी व्याख्या करने के लिए विचारों और व्यक्तिगत सिद्धांतों को विकसित करते हैं। अपनी भविष्यवाणियों और क्रिया के लिए नियमों के आधार पर बच्चों के विचार उदाहरण के लिए, विद्यार्थी तेजी से इन बात को सीख लेते हैं कि आग गर्म होती है और उसे छूना नहीं चाहिए। वे जान लेते हैं कि पत्थर डूब जाते हैं और लकड़ी तैरती रहती है। जिस समय तक विद्यार्थी स्कलू जाते हैं, उस समय तक वे पहले ही विज्ञान की उस परिघटना के बारे में स्वयं के सिद्धांतों को निर्मित कर चुके होते हैं, जिसको आप पढ़ा रहे होते हैं। ज्यादातर, उनके विचार स्वीकृत वैज्ञानिक समझ से भिन्न होते हैं।

यह इकाई ऊष्मा और तापमान के विषय से जुड़ी वैकल्पिक संकल्पनाओं (इन्हें कई बार लघु संकल्पनाएं कहा जाता है) का परीक्षण करती है। यह इस बात पर गौर करने करने के लिए आगे बढ़ती है कि किस प्रकार से आप अपने शिक्षण के जरिये विज्ञान के स्वीकृत विचारों को अपनाने के लिए अपने विद्यार्थियों की वैकल्पिक संकल्पनाओं को विकसित करने में मदद कर सकते हैं।

आप इस इकाई में क्या सीख सकते हैं