1 संघटन और विघटन

विचार के लिए रुकें

याद कर लें कि आपने पिछली बार कब जोड़ और घटाव की कलन विधियाँ सिखाई थीं। विशेषकर, ऐसे विद्यार्थियों के बारे में सोचें, जिनके लिए यह समझना कठिन था कि उन्हें क्या करना था। याद करने का प्रयास करें कि ऐसी कौन सी चीज़ थी, जो उनकी समझ के बीच आ रही थी।

जब विद्यार्थी संख्याओं का जोड़ और घटाव सीख रहे होते हैं, तब उन्हें समझने के लिए विघटन एक महत्वपूर्ण विचार होता है। पहले तो विद्यार्थियों में इस बात की स्पष्ट समझ होनी चाहिए कि संख्याएँ कैसे संघटित की जाती हैं।

आप इस इकाई में क्या सीख सकते हैं

संख्याएँ संघटित करना