2 विद्यार्थियों की समझ विकसित करने के लिए ठोस वस्तुओं का उपयोग करना

संख्या रेखाएँ

‘जोड़ते जाने’ को एक संख्या रेखा का उपयोग करते हुए दिखाया जा सकता है। विद्यार्थियों को अक्सर एक संख्या रेखा का ठोस विचार मिल जाता है, जिसके साथ वे जोड़ और घटाव को समझने का काम कर सकते हैं। अगर आपके विद्यार्थियों ने संख्या रेखा का उपयोग कभी नहीं किया हो, तो वे बहुत जल्दी इसके उपयोग के आदी हो जाएँगे। संख्या रेखाएँ कक्षा की दीवारों पर दर्शायी जा सकती हैं, ताकि विद्यार्थी हमेशा उन्हें देख सकें या वे अपनी पुस्तकों में उनका चित्र बना सकें।

संख्या रेखाओं का उपयोग कैसे किया जा सकता है, इसके कुछ उदाहरण यहाँ दिए गए हैं।

संख्याओं को जोड़ना – जोड़ते जाना और सभी को साथ में जोड़ना

जोड़ते जाने के लिए संख्या रेखा का उपयोग