6 सारांश

यह इकाई भाग विधि, भाग के बारे में विद्यार्थियों को समझने में मदद करने के तरीकों और भाग संबंधी विधि के कार्य करने के तरीकों पर केंद्रित है।

इस इकाई में आपको इस बारे में पता चल जाएगा कि अपने विद्यार्थियों को उन संदर्भों का उपयोग करने के लिए कैसे सक्षम बनाया जाए, जिसका वे संभवतः अपनी दैनिक ज़िंदगी में अनुभव करेंगे, ताकि वे अपने द्वारा की जाने वाली चीज़ों की कल्पना करने में सक्षम हो जाएँ। इस तरीके से उनके अंदर भाग विधि का क्या अर्थ होता है, इसकी समझ विकसित होगी।

आप इन विचारों का उपयोग गणित की अन्य अवधारणाओं के लिए कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए ‘वास्तविक-जीवन’ की किसी समस्या को निर्धारित करने से वे जुड़ते हैं और उन्हें यह देखने में मदद मिलती है कि गणित, स्कूल के बाहर कैसे उपयोगी होता है। समूह में कार्य करने से सभी विद्यार्थी एक दूसरे का सहयोग करते हुए चर्चा कर पाते हैं और नए-नए विचार विकसित कर पाते हैं। उनकी गणित से जुड़ी समझ का विकास करने के लिए संवाद महत्वपूर्ण है।

इस इकाई से आपने यह समझ लिया होगा कि उनकी खुद की दुनिया से असंबंधित कलन विधि को उनके सामने प्रस्तुत करने की बजाय इस संबंध के निष्कर्ष तक उन्हें खुद से पहुँचने देकर, भाग विधि के प्रत्येक भाग को समझने में विद्यार्थियों की मदद कैसे की जाए। आपने इस बात पर ध्यान दिया होगा कि विद्यार्थियों से अलग अलग तरीकों से भाग की अवधारणा पर नजऱ डालने के लिए कहने से उन्हें महत्वपूर्ण संबंध स्थापित करने में मदद मिलती है।

आपने यह भी देखा होगा कि अपने विद्यार्थियों को सीखने में बेहतर सहायता करने में आपके शिक्षण को प्रतिबिंबित करना कितना महत्वपूर्ण है।

विचार के लिए रुकें

इस इकाई में सीखी गई उन तीन तकनीकों अथवा युक्तियों को पहचानें जिनका उपयोग आप अपनी कक्षाओं में फिर से कर सकते हैं।

5 बड़े पैमाने पर काम करना

संसाधन