1 पठन से पूर्व विद्यार्थी क्या जानते हैं?

आप यह सोचने के साथ शुरुआत करें कि पठन से पूर्व विद्यर्थी भाषा के बारे में क्या जानते हैं, और उनकी यह जानकारी गतिविधि में किस तरह काम करती है।

गतिविधि 1: पठन से पूर्व विद्यार्थी क्या जानते हैं?

पहले नीचे संजय के बारे में एक संक्षिप्त वर्णन पढ़ें। इसके बाद आगे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दें।

संजय की उम्र चार वर्ष है। उसे तुकबंदी वाले खेल और तुकबंदी वाले चुट्कुलें पसंद हैं, भले ही वह उनके अर्थ पूरी तरह नहीं समझता है। उदाहरण के लिए, उसे अपने बड़े भाइयों के साथ शब्द खेल खेलना पसंद हैः

प्रः ब्रूस ली की फिंगर (finger) को क्या कहते हैं? उः उंगली (finger)

प्रः उसकी पत्नी–की–बहन को क्या कहते हैं? उः साली (sister-in-law/अपमानजनक शब्द)

प्रः उसके बगीचे में कौन काम करता है? उः माली (gardener))

प्रः ब्रूस ली की पसंदीदा सब्जी कौन–सी है? उः मूली (radish)

प्रः ब्रूस ली का पसंदीदा नाश्ता कौन–सा है? उः इडली (चावल से बना एक दक्षिण भारतीय व्यंजन)

प्रः … त्यौहार? उः दीवाली

प्रः … संगीत? उः कव्वाली

प्रः … फिल्म? उः कुली

प्रः … जानवर? उः बिल्ली (cat)

प्रः … दिमाग? उः तुम्हारा! क्योंकि ये है खाली (empty)!

अब इन प्रश्नों के उत्तर दीजिएः

  • आपके अनुसार संजय और उसके भाइयों को यह खेल खेलना क्यों अच्छा लगता होगा?
  • इसे खेलने के लिए उनके पास क्या जानकारी है?
  • क्या आप इस खेल के पीछे का नियम पहचान सकते हैं?
  • क्या आपको इसी तरह का कोई खेल मालूम है? क्या आप खुद कोई ऐसा खेल बना सकते हैं?

संजय का खेल कल्पनाशील और रचनात्मक है, और साथ ही भोला–भाला और मज़ेदार भी है। यह खेल शब्दावली को विकसित करता है। एक साथ मिलकर ये तत्व बच्चों के लिए सीखना यादगार बना देते हैं। इस खेल के पीछे नियम यह है कि प्रत्येक शब्द की अंतिम ध्वनि एक जैसी होनी चाहिए। प्रत्येक शब्द का कुछ न कुछ अर्थ होना चाहिए और वह परिचित होना चाहिए। जो बच्चे तुकबंदी वाले शब्दों को सुन रहे हैं और अनुमान लगा रहे हैं, वे महत्वपूर्ण पठन–पूर्व कौशल सीख रहे हैं। वे भाषा की ध्वनियाँ सुन रहे हैं और आगे चलकर इन ध्वनियों का लिखित शब्दों के साथ मिलान करेंगे।

विचार के लिए रुकें

अपनी कक्षा के छात्रों के बारे में सोचें। क्या वे अपनी भाषा में या अंग्रेज़ी में तुकबंदी या छोटी कविताएँ जानते हैं? क्या वे भाषा का कोई खेल खेलते हैं? क्या वे एक जैसी ध्वनियों वाले शब्द पहचान सकते हैं?

आप इस इकाई में क्या सीख सकते हैं

2 कविता गायन