1 प्रारम्भिक लेखन क्या होता है?

इसकी शुरुआत आप प्रारंभिक लेखन प्रक्रिया पर विचार करके करते हैं।

गतिविधि 1: प्रारम्भिक लेखन क्या होता है?

चित्र 1 को देखें, जो एक चार–वर्षीय बालिका के ’लेखन’ को दर्शाता है। उसने आत्मविश्वास के साथ अपनी प्री–स्कूल शिक्षक को बताया कि वह संख्याएँ और वर्ण लिख रही है। आप एक लेखन–अंश के रूप में इसका मूल्यांकन किस प्रकार करेंगे, या क्या आपको लगता है कि यह केवल निरर्थक कलम चलाना है? इस लेखन अंश के बारे में अपने विद्यालय के अन्य शिक्षकों से बात करें। इस पर उनकी क्या प्रतिक्रिया है?

चित्र 1 एक चार वर्षीय बालिका द्वारा ’लेखन’।

इसके प्रारंभिक चरणों में, प्रारम्भिक लेखन किसी कागज़ पर कलम चलाना जैसा या असंबद्ध चिह्नों और आकृतियों के समूह जैसा दिखाई पड़ सकता है। लेकिन जिस लड़की ने यह लिखा था, उसमें इस बात के बारे में ज्ञान और जागरुकता झलकती है कि लेखन क्या है। वह जानती है कि:

  • कागज़ पर बने चिह्न संख्याओं और वर्णों के प्रतीक हो सकते हैं
  • लेखन के द्वारा जानकारी दी जाती है
  • लेखन पढ़े जाने के लिए होता है।

बहुत छोटे बच्चे, जो अपने घर में, विद्यालय में, या समुदाय में लेखन को देखते हैं, वे जल्दी ही यह समझने लगते हैं कि लेखन के कई अलग–अलग अर्थ और उद्देश्य होते हैं। वे इसे दोहराने की कोशिश करते हैं, और जो कुछ भी वे देखते हैं, उसकी नकल करके और साथ ही नकल किए बिना अपने स्वयं के चिह्न बनाकर वे ऐसा करते हैं। जब वे ऐसा करते हैं, तो दरअसल वे कागज़ पर अपने विचारों को अभिव्यक्त करने वाले लेखक बन रहे होते हैं। छोटे छात्र जब अंग्रेज़ी में लिखना शुरू करते हैं, तो उन्हें एक साथ इन पाँच बातों पर ध्यान देना चाहिएः

  • अँगुलियों पर नियंत्रण
  • अक्षर निर्माण
  • अंग्रेज़ी के अक्षर, ध्वनियाँ और आकृतियाँ
  • अंग्रेज़ी शब्दों का अर्थ
  • उनके लेखन का संपूर्ण संदेश।

विचार के लिए रुकें

  • जब आप छात्रों को कोई लेखन गतिविधि करने के लिए कहते हैं, तो आप उपरोक्त पाँच पहलुओं में से किस पर ध्यान केंद्रित करते हैं? क्या आपको लगता है कि कुछ पहलू ऐसे हैं, जो दूसरों से ज्यादा महत्वपूर्ण हैं?
  • आपके अनुसार छात्र किन पहलुओं को सबसे महत्वपूर्ण मानते हैं?

आप इस इकाई में क्या सीख सकते हैं

2 छात्रों का लेखन