4 सारांश

इस इकाई में आपकी कक्षा के विद्यार्थियों को कहानी सुनाने के माध्यम से अंग्रेज़ी सिखाने और उपयोग करने पर ध्यान केंद्रित किया गया था। कहानियों के द्वारा, हम एक परिचित सन्दर्भ में नई भाषा का उपयोग शुरू कर सकते हैं।

कक्षा में, कहानी सुनाना और ऊँची आवाज़ में बोलकर कहानियों को पढ़ना भाषा सिखाने के मुख्य स्रोत हैं। कहानियां बनाना, याद करना और दोहराना शिक्षकों और साथ ही विद्यार्थियों के लिए भी सीखने की एक प्रक्रिया है। एक रोचक और जीवंत तरीके से कहानी सुनाने की क्षमता शिक्षक के लिए एक महत्वपूर्ण गुण है। बेशक एक अच्छी कहानी मनोरंजक होती है, लेकिन साथ ही यह महत्वपूर्ण अवधारणाएं, दृष्टिकोण और भाषा कौशल सीखने की ओर विद्यार्थियों का ध्यान भी आकर्षित करती है। कहानियां सुनना और सुनाना एक आनंददायक गतिविधि है, जो विद्यार्थियों और शिक्षकों को एक साझा अनुभव के लिए साथ लाती है।

इस विषय पर अन्य प्राथमिक अंग्रेजी अध्यापक विकास इकाइयाँ हैं:

  • गीत, कविताएँ और शब्द खेल
  • साझा पठन
  • पाठ की तैयारी
  • पठन का विकास और उसका अनुश्रवण
  • पठन परिवेश को बढ़ावा देना।

3 कक्षा में कहानी सुनाना

संसाधन