4 छात्रों के शब्दों और चित्रों की पुस्तकें तैयार करना

अब निम्नलिखित गतिवधि को प्रयोग करके देखें।

गतिविधि 5: छात्रों के शब्दों और चित्रों की पुस्तकें तैयार करना

यह गतिविधि कक्षा एक से चार के छात्रों के लिए उपयुक्त है, लेकिन आप बड़ी कक्षाओं के लिए भी इसे प्रयोग कर सकते हैं।

छात्रों के स्वयं के शब्दों का उपयोग करके पुस्तकें तैयार करना। यदि आप ज्यादा छात्रों वाली कक्षा को पढ़ाते हैं, तो आप कई दिनों या एक सप्ताह की अवधि लेकर एक बड़ी पुस्तक (Big book) बना सकते हैं। वैकल्पिक रूप से, आप प्रत्येक छात्र के लिए एक पुस्तक बना सकते हैं।

  • आपको पत्रिकाओं के चित्र काटने पड़ेंगे या छात्रों द्वारा बनाए गए चित्रों की और साथ ही गोंद, कागज़ और पेन की आवश्यकता पड़ेगी।
  • छात्रों को बताएँ कि वे अंग्रेज़ी में एक पुस्तक बनाने वाले हैं।
  • छात्रों से हिन्दी में या उनके घर की भाषा में उनके पसंदीदा शब्द के बारे में सोचने को कहें। वे अपना शब्द अपने दोस्त को बता सकते हैं। उनसे उस शब्द का चित्र बनाने या किसी पत्रिका से उसका चित्र काटकर एक कागज़ के टुकड़े पर चिपकाने को कहें।
  • उनके पसंदीदा शब्दों को बोर्ड पर हिन्दी और अंग्रेज़ी में लिखें। ड्राइंग और चित्रों को देखते हुए साथ मिलकर अंग्रेज़ी में वह शब्द बोलने का अभ्यास करें।
  • छात्रों से उस शब्द के चित्र के आगे अंग्रेज़ी में वह शब्द लिखने को कहें। जो छात्र अभी भी वर्ण बनाने में असमर्थ हैं, उनके लिए आप शब्द लिख दें।
  • छात्रों के कागज़ लें और ‘We Can Read!’ शीर्षक वाली एक पुस्तक तैयार करें। प्रत्येक छात्र के लिए पुस्तक के हर एक पृष्ठ पर एक अलग शब्द होना चाहिए, जिसके साथ उसका हाथ से बनाया हुआ अथवा काटकर लगाया हुआ चित्र हो। प्रत्येक पृष्ठ पर आप प्रत्येक छात्र के लिए अंग्रेज़ी में इसे बोर्ड (Board) पर लिखते हैं, उदाहरण के लिए:
    • Mehak can read ‘ice cream’.
    • Susheela can read ‘festival’.
    • Munir can read ‘car’.
    • Deepti can read ‘computer’.

पुस्तकें पढ़ें और साथ मिलकर अंग्रेज़ी का अभ्यास करें। अभिभावकों को कक्षा में आमंत्रित करें, ताकि छात्र अपने माता-पिता को वह पुस्तक पढ़कर सुना सकें। अपनी कक्षा की लाइब्रेरी बनाना और पठन पर्यावरण को आगे बढ़ाना जारी रखें।

आप इस गतिविधि को इस तरह भी प्रयोग कर सकते हैं:

  • भोजन, परिवहन, वनस्पति, परिवार या शरीर के अंगों आदि जैसे अलग अलग विषयों पर ‘I Can Read’ पुस्तकों का एक संग्रहण (Mini Library) बनाकर अंग्रेज़ी में अलग अलग वाक्य संरचनाओं का अभ्यास करने के लिए लेखन को बदलकर; उदाहरण के लिए, पुस्तक का शीर्षक ‘What Do You Like to Eat?’ हो सकता है और पृष्ठों पर ‘Munir likes to eat rice’, ‘Deepti likes to eat mango’ आदि लिखा हो सकता है।

विचार के लिए रुकें

  • आप इस गतिविधि को बड़ी कक्षाओं के लिए उपयुक्त बनाने के लिए क्या करेंगे? क्या आप छात्रों को उनके विषय स्वयं चुनने देंगे? आप किस शब्दावली पर ध्यान केंद्रित करेंगे?
  • आप कक्षा सात के छात्र से उसकी स्वयं की पुस्तक में या साझा बड़ी पुस्तक (Big book) में कितनी अंग्रेज़ी लिखने की उम्मीद करेंगे?

3 छात्रों का पठन

5 सारांश