संसाधन

संसाधन 1: नियोजन टेम्पलेट

एक ग्राफिक ऑर्गनाइजर जानकारी को व्यवस्थित करने का एक चित्रात्मक तरीका होता है। इसके कई अलग अलग प्रकार हैं। यह किसी विषय वस्तु पर आधारित भाषा गतिविधियों की सूची बनाने के लिए एक उपयोगी संसाधन है और इसका उपयोग समझ को स्पष्ट करने या सारांश लिखने के लिए किया जा सकता है।

ग्राफिक ऑर्गनाइजर बेहतर ढंग से याद रखने में भी हमारी मदद करते हैं (चित्र R1.1–5)। शिक्षकों द्वारा उनका उपयोग नियोजन के लिए, शिक्षण के दौरान और छात्रों के मूल्यांकन के लिए किया जा सकता है। छात्रों द्वारा उनका उपयोग नोट्स लेने, अपने अधिगम (ज्ञान) को सुदृढ़ करने पुनः ताज़ा करने के लिए एक रेडी रेकनर के रूप में किया जा सकता है।

चित्र R1.1 वेन:यदि आप दो विषयों जैसे अंग्रेज़ी और विज्ञान के लिए योजना बना रहे हैं।
चित्र R1.2 जाल: एक थीम पर सभी गतिविधियों की सूची बनाने के लिए।
चित्र R1.3 अनुक्रम श्रृंखला: एक गतिविधि अनुक्रमिक रूप से अगली गतिविधि पर ले जाती है।
चित्र R1.4 पिरामिड: छात्रों को पहले ‘आधारभतू ’ गतिविधियाँ पूर्ण करनी चाहिए, उसके बाद ही वे अगली गतिविधियों पर कार्य कर सकते हैं, जिनके लिए आधारभूत ज्ञान या कौशल की आवश्यकता होगी।
चित्र R1.5 फ्लेक्सागॉन: केस स्टडी 2 देखें।

4 सारांश

संसाधन 2: प्रगति और कार्यप्रदर्शन का आकलन करना