1 परिवेशी प्रिंट क्या है?

‘परिवेशी प्रिंट’ शब्द, इसके अर्थ और छात्रों के शिक्षण में इसकी सहायता किस प्रकार ली जा सकती है, इस विचार के साथ शुरुआत करें।

परिवेशी प्रिंट अक्सर वह पहला लेखन होता है, जिसे छात्र आनंद व उत्साह के साथ पढ़ते हैं। उदाहरण के लिए, कई छात्रों को यह मालूम होगा कि चित्र 1 में, नीली पृष्ठभूमि पर लिखे शब्दों और इस आकृति का अर्थ बढ़िया आइसक्रीम से है। क्या आप इसी तरह के अन्य संकेतों के बारे में सोच सकते हैं?

चित्र 1 मदर डेयरी का लोगो।

ज्यादातर छात्र प्रिंट के बारे में कुछ ज्ञान और साथ ही अंग्रेज़ी के बारे में कुछ ज्ञान के साथ स्कूल की शुरुआत करते हैं। स्कूल में वे लेखन के नए, अलग अलग स्वरूपों के संपर्क में आते हैं: चार्ट, सूचियाँ, नाम, अनुसूची, लेबल और हर तरह की पठन सामग्री।

बहुत कम कीमत या बिना किसी कीमत के, आप एक जीवंत, दृश्यमान कक्षा बना सकते हैं, जहाँ छात्र प्रिंट की एक श्रेणी के संपर्क में आते हैं। आपकी कक्षा की दीवारें और खाली स्थान एक रचनात्मक संवादात्मक परिवेश बन सकते हैं, जहाँ पर आप स्कूल, समुदाय और घर के विविध लेखन का प्रदर्शन और शिक्षण कर सकते हैं।

गतिविधि 1: संकेतों और चिह्नों से पठन तक

क्या आप कभी विदेश गए हैं या अपने देश के किसी अन्य राज्य में गए हैं, जहाँ आप स्थानीय भाषा नहीं पढ़ पाते थे? आप कैसे पता लगाते थे कि कहाँ जाना है, क्या करना है, या दुकानों के संकेतों और सड़क पर लगे पोस्टरों का अर्थ क्या है? क्या इसे समझने में आपसे कभी भूल हुई? जब आपने सही अनुमान लगा लिया, तो क्या आपको ख़ुशी हुई थी? क्या आपने इस नई भाषा को समझने के लिए अपनी घरेलू भाषा के ज्ञान का उपयोग किया था?

आपके जो छात्र अभी तक पढ़ नहीं सकते, वे इसी ‘पराये देश’ में हैं। वे अलग अलग जगहों पर अलग अलग वस्तुओं पर वर्ण और शब्द लिखे हुए देखते हैं: बाज़ारों में बक्सों पर, कपड़ों के लेबल पर, सड़क के विज्ञापन बोर्ड और ट्रैफिक संकेतों पर, घर में किताबों या पर्चों पर, मंदिर या मस्जिद में लिखी घोषणाओं पर, और मोबाइल फोन पर। वे जानते हैं कि इन चिह्नों और संकेतों में जानकारी मौजूद है। वे शब्दों के आस-पास बने चीजों से अनुमान लगाकर इस जानकारी को ‘पढ़ना’ शुरू करते हैं, जैसे: चित्र, संकेत, रंग, आकृतियाँ, लेखन कहाँ स्थित है और लोग उस लेखन के साथ क्या करते हैं, आदि के द्वारा।

चित्र 2 को देखें। इस बारे में सोचें कि किस प्रकार शब्द और आकृतियाँ साथ मिलकर काम करते हैं, और आपको शब्दों और आकृतियों के साथ दिखने वाले रंग किस प्रकार काम करते हैं। यदि आप कोई लिखित भाषा पढ़ने में सक्षम न होते, तो आप इन संकेतों का अर्थ कैसे समझते?

चित्र 2 तीन संकेत।

यदि आपको हिन्दी या अंग्रेज़ी की बिल्कुल भी जानकारी न होती, तब भी आप अपने जीवन के अनुभव और दुनिया के ज्ञान का उपयोग करके इन संकेतों का अर्थ समझ लेते। छात्र भाषा और दुनिया के बारे में अपने ज्ञान का निर्माण करते हैं।

इसी तरह ग्रामीण छात्र ‘रेलवे क्रॉसिंग’ या ‘बस स्टॉप’ के संकेतों को जानते हैं। छात्र जो परिवेशी प्रिंट पढ़ सकते हैं, उस पर उनके अभी तक के जीवन के अनुभवों, उनके निवास स्थान, और उनके घर व समुदाय में आस-पास होने वाली गतिविधियों का प्रभाव पड़ता है।

आप इस इकाई में क्या सीख सकते हैं

2 परिवेशी प्रिंट को पहचानना