संसाधन

संसाधन 1: वर्ड वॉल के विषय

जब शब्दों का एक संग्रह कक्षा में व्यवस्थित तरीके से प्रदर्शित किया जाता है, तो प्रायः इसे ‘वर्ड वॉल’ कहते हैं। इस प्रदर्शन का उपयोग पढ़ने, लिखने, शब्दावली विकास, स्पेलिंग पैटर्न, शब्द/चित्र संबंध और सन्दर्भ के लिए एक परस्पर क्रियात्मक (interactive) संसाधन के रूप में किया जा सकता है। वर्ड वॉल को अलग अलग थीमों के अनुसार श्रेणीबद्ध किया जा सकता है, जैसे रंग, नाम, दिनचर्या के शब्द, मदद शब्द (help words) और संख्याओं के नाम (number names), समान पहले या अंतिम वर्णों वाले शब्द, और शब्द परिवार (word families) ।

वर्ड वॉल एक ऐसा तरीका है, जिसके द्वारा शिक्षक कम खर्च में विज्ञान से लेकर कला तक किसी भी विषय में अंग्रेज़ी की शब्दावली विकसित करने और मज़बूत बनाने में छात्रों की मदद कर सकते हैं। इसकी कोई सीमा नहीं है कि आप कितनी वर्ड वॉल विकसित कर सकते हैं। आपकी वर्ड वॉल का आकार और आकृति आपकी कक्षा के आकार और आकृति पर निर्भर होंगे। आप चॉकबोर्ड, चार्ट पेपर, कागज़ और रस्सी, या आपकी कक्षा की अंदरूनी व बाहरी दीवारों का उपयोग कर सकते हैं।

चित्रों R1.1–1.3 को देखें और इस बारे में सोचें कि आपकी कक्षा के लिए क्या संभव है।

चित्र R1.1 चार्ट पेपर, स्ट्रिंग और पेग्स का उपयोग करना।
चित्र R1.2 अंग्रेज़ी वर्णमाला की वर्ड वॉल।
चित्र R1.3 दीवार के सभी स्थानों का उपयोग करना।

बार–बार आने वाले शब्दों की वर्ड वॉल

प्राथमिक कक्षा के पाठ में मुख्यतः बार-बार आने वाले शब्द होते हैं – ये ऐसे शब्द होते हैं, जो बातचीत में या किताबों में अक्सर आते हैं। (चित्र R1.4 में उदाहरण दिखाए गए हैं।) अंग्रेज़ी सीखने वाले छात्र जब इन शब्दों को जल्दी और आसानी से पहचान लेते हैं, तो वे अपना भाषा-संबंधी कौशल बढ़ा सकते हैं।

चित्र R1.4 बार–बार आने वाले शब्दों को बदलने के लिए एक चार्ट।

साहित्यिक वर्ड वॉल

ऐसी वर्ड वॉल्स बनाई जा सकती हैं, जिससे बड़े छात्रों को साहित्यिक अध्ययन के दौरान मदद मिले। कक्षा जिस साहित्यिक अंश को पढ़ने वाली है, शिक्षक को उसमें से मुख्य शब्द, नयी शब्दावली या चरित्रों के नाम चुनने चाहिए। जब ये शब्द पाठ में आते हैं, तो उन्हें कागज़ पर लिखकर कक्षा में किसी प्रमुख स्थान पर एक साथ लगाया जाना चाहिए। यह वॉल इन नए शब्दों को सीखने में छात्रों की मदद करेगी और कक्षा में पुस्तक के बारे में चर्चा करते समय महत्वपूर्ण जानकारी तक तुरंत पहुँचा जा सकेगा।

एक साहित्यिक वर्ड वॉल में कहानी की मुख्य पटकथा या इसके पात्रों के चित्रात्मक वर्णन भी हो सकते हैं (चित्र R1.5)। ये चित्र कहानी के बारे में एक पंक्ति, पात्रों के नाम या कहानी से संबंधित किसी भी महत्वपूर्ण और यादगार सामग्री से जुड़े हो सकते हैं। किसी विशिष्ट कहानी से जुड़े शब्दों को प्रदर्शित करने वाली एक वर्ड वॉल में लेखक, चित्रकार और अनुवादक (यदि कोई हो) के नाम भी शामिल होने चाहिए।

चित्र R1.5 एक कहानी और उसके पात्रों के बारे में एक वर्ड वॉल।

मौसमी वर्ड वॉल

वर्ष के मौसमों के बारे में प्राथमिक ग्रेड कक्षाओं की अध्ययन इकाइयाँ। इस प्रकार, ‘मौसम’ का उपयोग एक वर्ड वॉल विकसित करने के लिए सन्दर्भ के रूप में किया जा सकता है (चित्र R1.6)। एक मौसमी वर्ड वॉल बनाने के लिए किसी विशिष्ट मौसम पर ध्यान फोकस करने वाले महत्वपूर्ण मुख्य शब्दों का उपयोग किया जा सकता है।

चित्र R1.6 एक मौसमी वर्ड वॉल।

जैसे–जैसे प्रत्येक शब्द प्रस्तुत किया जाए उसे कागज़ के एक टुकड़े पर लिखकर कक्षा में लगाया जाना चाहिए। समय के साथ-साथ मौसम से संबंधित शब्दों का एक कलेक्शन विकसित हो जाएगा। उदाहरण के लिए, ‘इन दिनों (गर्मियों में) बाज़ार इनसे भरे रहते हैं…’ शीर्षक वाली एक दीवार पर मौसमी फलों, मौसमी सब्जियों और गर्मियों के कपड़ों, या अन्य वस्तुओं जैसे कोल्ड ड्रिंक्स, जूस, आइसक्रीम, छाते, धूप की टोपियों, चश्मों आदि के बारे में दिखाया जा सकता है।

मौसम खत्म हो जाने पर इन शब्दों को कक्षा के किसी अन्य भाग में ले जाया जा सकता है। जैसे-जैसे मौसम बदलते हैं, छात्र हर मौसम के साथ जुड़े शब्दों के संग्रह को फिर से देख पाने में सक्षम होंगे और वे वर्ष के हर मौसम के बीच समानताएँ और अंतर देख सकेंगे।

एक वर्ड वॉल का उपयोग अन्य गतिविधियों के लिए संसाधन के रूप में भी किया जा सकता है। उदाहरण के लिए, छात्र एक मौजूदा वर्ड वॉल पर लिखे शब्दों का उपयोग करके कोई नई कविता या कहानी तैयार कर सकते हैं। ऐसा करने से उन्हें अलग अलग उद्देश्यों के लिए शब्दों का उपयोग करने का अवसर मिलेगा।

छोटे या प्री-लिटरेट छात्रों के साथ वर्ष की शुरुआत करना

अपने स्कूली वर्ष और वर्ड वॉल की शुरुआत अपनी कक्षा का परिचय लेने के साथ करें। हर दिन पाँच छात्रों के नाम लिखें, जब तक कि सभी के नाम वॉल पर न आ जाएँ। हर दिन थोड़ा समय देकर पाँच नामों को देखें और उन नामों के ध्वनि और वर्ण पैटर्न पर ध्यान केंद्रित करें। उदाहरण के लिए यदि ‘चुन्नी’ (Chunni) नाम जोड़ा जाता है, तो आप ‘च’ की ध्वनि पर ध्यान देने और उसी ध्वनि वाले अन्य शब्दों के बारे में बात करने के लिए थोड़ा समय दे सकते हैं।

आप दीवार पर पहले से मौजूद नामों के साथ नए नामों की तुलना कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, चुन्नी (Chunni) के अंत में आने वाला ‘i’ क्या ‘कादंबरी’ (Kadambari) के अंत में आने वाले ‘i’ से अलग है या इसी के समान है? इस तरह, छात्रों को वर्णों, ध्वनियों और स्पेलिंग पैटर्न के बारे में अपने शुरूआती पाठ सीखने को मिलेंगे।

किसी भी विषय के लिए हर सप्ताह वर्ड वॉल में पाँच शब्द जोड़ें। आप सोमवार को सभी पाँच शब्द प्रस्तुत कर सकते हैं। एक महत्वपूर्ण संसाधन है सभी पाँच शब्दों को सोमवार को छात्रों के आने से पहले एक पॉकेट चार्ट में रखना। छात्र जब कक्षा में आते हैं, तो वे पॉकेट चार्ट के इन नए शब्दों के बारे में जानना चाहेंगे। उन्हें पॉकेट चार्ट के शब्द खुद देखने और पढ़ने की कोशिश करने दें। कभी-कभी, छात्र कक्षा में ‘वर्ड वॉल टाइम’ से पहले नए शब्द पढ़ेंगे। इससे रोचक चर्चाएँ और शिक्षण हो सकता है।

लेखन वर्ड वॉल (Writing word wall)

लेखक, विशेषतः छोटी कक्षाओं वाल लेखक अक्सर अपने लेखन में उपयोग के लिए व्यापक विविधता वाली शब्दावली खोज पाने में कठिनाई महसूस करते हैं। अपनी वॉल पर शब्दों की सूचियाँ लगाकर आप उनकी याददाश्त को तेज़ बनाने में मदद कर सकते हैं। यह सूची सामान्य या विशिष्ट हो सकती है। यदि आपकी कक्षा लेखन की किसी विशिष्ट पद्धति का अध्ययन कर रही है, तो आप उस प्रकार के लेखन में अक्सर उपयोग किए जाने वाले शब्द लिख सकते हैं। उदाहरण के लिए, जब कक्षा तुलना-और-अंतर (compare-and-contrast) लेखन पर काम कर रही है, तो ‘एक समान’, ‘अलग अलग’, ‘समान’, ‘विपरीत’ जैसे शब्द वर्ड वॉल पर लिखे जा सकते हैं, ताकि छात्रों को अपने लेखन में इन शब्दों का उपयोग करना याद रहे।

स्पेलिंग वर्ड वॉल (Spelling word wall)

एक स्पेलिंग वर्ड वॉल को वर्णमाला के क्रम में व्यवस्थित किया जाना चाहिए, ताकि छात्रों को जब शब्दों की स्पेलिंग लिखने की ज़रुरत हो, तो उन्हें ये शब्द ढूँढने में मदद मिले। इस वॉल में ऐसे शब्द होने चाहिए, जिनके संपर्क में आपकी कक्षा के छात्र आते हैं और उनकी स्पेलिंग सीखना चाहते हैं। लेखन में होने वाली स्पेलिंग की आम त्रुटियाँ, साहित्य से मुख्य शब्द, साप्ताहिक स्पेलिंग सूचियाँ और यहाँ तक कि छात्रों के नाम भी वर्ड वॉल में जोड़े जा सकते हैं। वॉल हमेशा प्रगति की स्थिति में रहे। जब भी आप और आपकी कक्षा के छात्र यह तय करते हैं कि किसी शब्द की स्पेलिंग सीखनी है, तो वह शब्द जोड़ा जाना चाहिए। स्पेलिंग परीक्षाओं के दौरान आप स्पेलिंग वर्ड वॉल को कोरे कागज़ से ढँक सकते हैं।

शब्द भेद वर्ड वॉल (Part of speech word wall)

कभी-कभी हम सभी को यह समझने में कठिनाई होती है कि किसी अंग्रेज़ी वाक्य में कोई शब्द व्याकरण के किस शब्द-भेद में आता है। अंग्रेज़ी व्याकरण की बुनियादी अवधारणाएं समझने में छात्रों की मदद करने के लिए, शिक्षक शब्द-भेद (अर्थात संज्ञा, क्रिया, विशेषण, क्रिया-विशेषण आदि) के अनुसार व्यवस्थित वर्ड वॉल बना सकते हैं। जैसे-जैसे छात्र नए शब्द सीखते या पढ़ते हैं, तो वे प्रत्येक शब्द को सही व्याकरणिक शब्द-भेद में जोड़ सकते हैं। यदि आप छात्रों को सिखाना चाहते हैं कि विशेषणों का उपयोग करके वे अपने लेखन को रोचक कैसे बना सकते हैं, तो आप ‘अद्भुत विशेषणों’ (amazing adjectives) वाली एक वर्ड वॉल बना सकते हैं। जैसे-जैसे कक्षा कहानियाँ और कविताएँ पढ़ती है, तो छात्रों से सुनने और रोचक वर्णन करने वाले शब्दों को ढूँढकर ये विशेषण इस विशेष वर्ड वॉल में जोड़ने को कहें। इसी तरह आप ‘विविध क्रियाओं’ (vivid verbs) के लिए भी एक वॉल बना सकते हैं।

पाठ्यपुस्तक इकाई/अध्याय वर्ड वॉल

यह वर्ड वॉल अध्ययन की किसी विशिष्ट इकाई या अध्याय के लिए सहायक हो सकती है। आप और आपके छात्र किसी इकाई या अध्याय से मुख्य शब्द चुनकर उन्हें कागज़ पर लिख सकते हैं। जैसे-जैसे प्रत्येक शब्द प्रस्तुत होता है, तो इसे वर्णक्रमानुसार वर्ड वॉल पर जोड़ा जाना चाहिए। इकाई या अध्याय के अंत में, वर्ड वॉल हटाई जा सकती है। यदि आपके पास सीमित स्थान है, तो यह आपकी कक्षा में वर्ड वॉल का उपयोग करने का एक अच्छा तरीका है। सारणी R1.1 में इस प्रकार की वर्ड वॉल का एक उदाहरण है।

सारणी R1.1 ‘The Magic Garden’ (मैरीगोल्ड कक्षा तीन की पाठ्यपुस्तक) के लिए वर्ड वॉल।

Aa

after

again

against

all

 

Bb

birds

bread

Cc

cans

students

 

Dd

danced

dear

dig

dreaming

dress

Ee

Ff

fairy

flowers

Gg

garden

gardeners

ground

Hh

happily

help

high

Ii

indeed

JjKk

Ll

laughing

little

love

Mm

magic

morning

most

Nn

next

nothing

 

Oo

Pp

playground

Qq

quite

Rr

roots

roses

running

Ss

school

singing

students

sunflowers

sunny

sunshine 

Tt

talking

tall

thirsty

tiny

 

Uu

Vv

very

 

Ww

wall

watering

wings

Xx
YyZz

6 सारांश

संसाधन 2: सभी को शामिल करना