संसाधन 2: प्रयोग प्रदर्शन के लिए श्रीमती मोहंती की योजना
विषय: मंड का परीक्षण
कक्षा: VII
अवधि: 40 मिनट
सामान्य लक्ष्य: विद्यार्थी यह समझ सकेंगे कि खाद्य-पदार्थों में मंड की उपस्थिति का परीक्षण किया जा सकता है।
अनुदेशात्मक उद्देश्य: इस पाठ के बाद विद्यार्थी.
- कुछ आमतौर पर उपलब्ध मंड-युक्त खाद्य-पदार्थों के नाम बता सकेंगे
- खाद्य-पदार्थों में मंड की उपस्थिति के परीक्षण का वर्णन कर सकेंगे।
परिचय: विद्यार्थियों में रुचि और उत्सुकता जागृत होगी और कुछ सरल प्रश्न जैसे, ‘कार्बोहायड्रेट युक्त खाद्य-पदार्थ क्यों आवश्यक हैं?’ और ‘पौधों में कार्बोहायड्रेट का भंडारण किस प्रकार होता है?’, के द्वारा, विषय के उनके पूर्व-ज्ञान की जांच भी हो जाएगी। इसके बाद उत्तरों को ब्लैकबोर्ड पर लिखा जाएगा और उनका उपयोग करते हुए विद्यार्थियों को यह बताया जाएगा कि खाद्य-पदार्थ में मंड का पता लगाने के लिए एक सरल सा परीक्षण किया जा सकता है और वे देखेंगे कि इसे कैसे किया जाता है।
उपकरण व सामग्रिय्रयां: साफ परखनलियों समेत एक परखनली की रैक, एक ड्रॉपर, विभिन्न प्रकार के खाद्य-पदार्थ, टिंक्चर आयोडीन और जल।
शिक्षण सहायक सामग्री: ऊर्जा देने वाले खाद्य-पदार्थों के चित्र वाला एक चार्ट तथा ब्लैकबोर्ड।
बैठने की व्यवस्था इस प्रकार की जाती है कि प्रत्येक विद्यार्थी प्रयोग प्रदर्शन देख सके।
प्रयोग प्रदर्शन का उद्देश्य | विद्यार्थियों में रुचि जागृत करना विद्यार्थियों को मंड का परीक्षण दिखाना |
अधिगम उद्देश्य | प्रयोग प्रदर्शन के अंत तक, विद्यार्थी इनमें समर्थ हो जाएंगे:
|
आवश्यक संसाधन | विभिन्न खाद्य-पदार्थ, जैसे रोटी, चावल, फल, बीज, पालक, पनीर आदि। आयोडीन और पिपेट छोटी तश्तरियां कचरे की बाल्टी |
Footnotes
तालिका R1.1 खाद्य-पदार्थों में मंड की उपस्थिति का प्रयोग प्रदर्शन करने, के लिए एक योजना।प्रयोग प्रदर्शन की योजना | ||
---|---|---|
सुरक्षा | विद्यार्थी कई भिन्न प्रसंगों में शब्द‘ऊर्जा’ का सामना करेंगे। इससे वे भौतिकी (ऊर्जा स्थानान्तरण), रसायन विज्ञान (ऊर्जा उत्पन्न कैसे की जाती है) और जीव-विज्ञान (जीवित प्राणी ऊर्जा कैसे प्राप्त करते हैं) में सीखी गई बातों को एक साथ रख पाएंगे। | |
विद्यार्थियों की स्थिति | पहले सूची बना लें कि किसे सबसे आगे फर्श पर बैठाएं, कुछ को कुर्सियों पर बैठाएं और लंबे विद्यार्थियों को पीछे खड़ा करें। | |
परिचय | भोजन में उपस्थित पोषक-तत्वों पर किए गए कार्य की समीक्षा करें किन खाद्य-पदार्थों में कौन से पोषक तत्व उपस्थित हैं, इसकी पहचान खाद्य-परीक्षण से करते हैं | |
चरण 1 | मंड-युक्त खाद्य-पदार्थ का परीक्षण कर सकारात्मक अभिक्रिया दर्शाएं मंड-विहीन खाद्य-पदार्थ का परीक्षण कर नकारात्मक अभिक्रिया दर्शाएं | विद्यार्थियों से अभिक्रियाओं का वर्णन करने के लिए कहें। विद्यार्थियों से अभिक्रियाएं ब्लैकबोर्ड पर लिखने को कहें। |
चरण 2 | भिन्न-भिन्न खाद्य पदार्थों का परीक्षण करें। खाद्य-पदार्थों के नाम ब्लैकबोर्ड पर बनाई गई परिणाम तालिका में लिखें। | विद्यार्थी तालिका की नक़ल उतारते हैं और अपने परिणाम एवं अपने निष्कर्ष लिखते हैं। |
चरण 3 | चार और (दो मंड-युक्त और दो मंड-विहीन) खाद्य पदार्थों का परीक्षण करें | मंड-युक्त खाद्य पदार्थों के विचार को सुदृढ़ करने के लिए, विद्यार्थियों से परिणाम का पूर्वानुमान लगाने को कहें |
चरण 4 | प्रश्नों के साथ सारंश देकर प्रयोग प्रदर्शन समाप्त करें | मंड का परीक्षण क्या है? किस प्रकार के खाद्य-पदार्थ मंड-युक्त होते हैं? किस प्रकार के खाद्य-पदार्थ मंड-विहीन होते हैं? |
Footnotes
तालिका R1.2 परीक्षण करने के तरीके का एक उदाहरण. शिक्षिका ने जो कहा और किया।विषय-वस्तु | शिक्षक क्रियाकलाप | विद्यार्थी क्रियाकलाप | शिक्षण सहायक सामग्री | ब्लैकबोर्ड सारांश |
---|---|---|---|---|
कुछ खाद्य-पदार्थों में कार्बोहायड्रेट की भरपूर मात्रा होती है और उनसे हमें ऊर्जा मिलती है। उन्हें हम ऊर्जादायी खाद्य-पदार्थ कहते हैं। कार्बोहायड्रेट एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व है और पौधों में यह मंड एवं शर्करा के रूप में भंडारित रहता है। | ‘ऊर्जादायी खाद्य-पदार्थ’ के चित्रों की ओर संकेत करते हुए कहते है की ‘कुछ खाद्य-पदार्थ हमें ऊर्जा देते हैं, पर क्या हमारे हाथ में कटोरा भर चावल या आलू पकड़ लेने से यह संभव हो जाएगा?’ | उत्तर देते हैं कि उसे खाना आवश्यक है। | ऊर्जादायी खाद्य-पदार्थों के चित्रों वाला चार्ट | विद्यार्थियों के उत्तर |
आयोडीन से खाद्य-पदार्थ का परीक्षण करके मंड की उपस्थिति का पता लगाया जा सकता है। | आयोडीन का तनु विलयन तैयार करता है और कहतेहै कि मंड पर आयोडीन डालने से वह नीला-काला हो जाता है | प्रयोग प्रदर्शन का प्रेक्षण करते हैं | खाद्य-पदार्थों में मंड की उपस्थिति का परीक्षण करना मंड में आयोडीन डालने से वह नीला-काला हो जाता है | |
मंड में आयोडीन डालने पर वह नीले-काले रंग का हो जाता है, इसलिए केवल मंड-युक्त खाद्य पदार्थों का रंग ही बदल कर नीला-काला हो जाएगा | प्रत्येक प्रकार के खाद्य-पदार्थ की थोड़ी सी मात्रा एक-एक परखनली में रखता है और विद्यार्थियों से आयोडीन डालने से पहले और बाद का रंग लिखने के लिए कहते है। इसके बाद, खाद्य-पदार्थ पर आयोडीन की कुछ (एक या दो) बूंदें डालता है | आयोडीन डालने से पहले और बाद के रंग के बारे में प्रतिक्रिया देते हैं | खाद्य-पदार्थ और रंग-परिवर्तन इंगित करने वाली तालिका | |
परीक्षण करने के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां के बारे में विद्यार्थियों के बताता है | संक्षेप में सावधानियां नोट करते हैं |