1 अवधारणा मानचित्र तैयार करना

अब क्रियाकलाप 1 करके देखें।

गतिविधि 1: सरल अवधारणा मानचित्र तैयार करना

इससे पहले कि आप अपने शिक्षण में अवधारणा मानचित्रों का उपयोग करने के बारे में अधिक जानें आपको मानचित्र बनाने की प्रक्रिया की प्रकृति को समझना होगा। संसाधन 2 उदाहरण द्वारा सरल मानचित्र बनाने के लिए समझाता है। पहले उसे पढ़ें और फिर निम्नांकित अवधारणाओं का उपयोग करते हुए अपने स्वयं के अवधारणा मानचित्र बनाएं–

  • वर्षा
  • पानी
  • बादल
  • नदियां
  • मृदा
  • महासागर
  • सूर्य।

अब इन प्रश्नों के उत्तर दीजिए–

  • यह प्रक्रिया समझ को प्रकट कैसे करती है?
  • अपना अवधारणा मानचित्र बनाना आपको कितना आसान लगा?
  • आपके सामने क्या चुनौतियां आईं और आपने उनका सामना कैसे किया?

अवधारणा मानचित्र में प्रयुक्त शब्दों के बीच में संपर्क बनाने पर बल देने से आपको अपनी समझ को जानने में मदद मिलती है। अवधारणा मानचित्र बहुत सरल भी हो सकते हैं और बहुत जटिल तथा पदानुक्रमिक संरचना वाले भी है, जिनमें सामान्य अवधारणाएं शीर्ष पर होती हैं और अधिक विशिष्ट अवधारणाएं तल पर में होती हैं (देखें चित्र 2)।

चित्र 2 जटिल अवधारणा मानचित्र के दो उदाहरण, जिनमें सामान्य अवधारणाएं शीर्ष पर हैं और अधिक विशिष्ट अवधारणाएं तल पर हैं।

आप अवधारणाओं को सामान्य से विशिष्ट में क्रमबद्ध किए बिना भी अवधारणा मानचित्रण का उपयोग कर सकते हैं। छोटे विद्यार्थियों के मामले में, आप कम और ऐसे शब्दों का उपयोग करेंगे जो आपके द्वारा सिखाए जा रहे विषय से निकट रूप से जुड़े हों और पदानुक्रम वाले मानचित्रों पर ध्यान नहीं देंगे। अधिक आयु वाले विद्यार्थियों के साथ, आप पदानुक्रमिक मानचित्र बनाने का प्रयास कर सकते हैं, पर ऐसे अवधारणा मानचित्रों के माध्यम से काफ़ी सारी मूल्यांकन जानकारी एकत्र की जा सकती है, जो पदानुक्रमिक नहीं हैं। आप अपने विद्यार्थियों की समझ की खोज करने के लिए अवधारणा मानचित्रों का उपयोग अपने शिक्षण में कर पाएं, इससे पहले आपको अपने विद्यार्थियों को उनसे परिचित कराना होगा। पर सबसे पहले आपको इस बात पर विचार करना होगा कि आप ऐसे मानचित्रों के अर्थ को किस प्रकास समझ सकते हैं।

यह दृष्टिकोण क्यों महत्वपूर्ण है

2 अवधारणा मानचित्र का अर्थ निकालना को समझना