संसाधन 2: अवधारणा मानचित्र कैसे तैयार करें

अवधारणा मानचित्र बनाने का कोई एक तरीका नहीं होता है। परन्तु, ध्यान रखे जाने योग्य कुछ मुख्य सिद्धांत अवश्य हैं, जो इस प्रकार हैं–

  • अवधारणा मानचित्र, विचार-मंथन आरेख से अलग होता है (देखें इकाई विचार-मंथन: ध्वनि)। मुख्य अंतर यह है कि अवधारणाओं के जोड़ों को उन शब्दों द्वारा जोड़ा जाता है, जो मानचित्र में जुड़ने में उनके संबंध का वर्णन करते हैं (चित्र R2.1)।
चित्र R2.1 दो अवधारणाओं को जोड़ना।
  • संपर्क शब्द लिखना बहुत महत्वपूर्ण चरण है। इसके बिना, अवधारणा मानचित्रों का कोई ख़ास मूल्य नहीं है (व्हाइट एवं गनस्टोन, 1992)।
  • तीर, पढ़ने की दिशा का संकेत देता है – कौन सा शब्द पहले आएगा। चित्र R2.2 में दिया गया उदाहरण दिखाता है कि तीर की दिशा का ध्यान रखना क्यों बहुत महत्वपूर्ण है!
चित्र R2.2 अवधारणा मानचित्र में तीर की दिशा महत्वपूर्ण होती है।
  • अवधारणा मानचित्र प्रवाह आरेख (फ्लो डायग्राम) नहीं हैं। यद्यपि किसी अवधारणा को कई अन्य अवधारणाओं से जोड़ा जा सकता है, परन्तु संबंध को कवेल शब्दों के जोड़ों के बीच ही पढ़ा जाता है। उदाहरण के लिए संपूर्ण वाक्यांश बनाने के लिए तीन अवधारणाओं को नहीं जोड़ा जाता है। संपर्कित अवधारणाओं का प्रत्येक जोड़ा दूसरों से स्वतंत्र होता है।

अवधारणा मानचित्र बनाने के निम्नलिखित निर्देश, व्हाइट व गनस्टोन (1992) रचित ‘‘समझ की टोह लेना’’ से लिए गए हैं।

  • मुख्य अवधारणाओं की पहचान करें। यह कार्य विचार-मंथन के जरिए या पाठ्यपुस्तक में अध्याय पढ़ कर किया जा सकता है। प्रत्येक अवधारणा को व्यक्त करने के लिए एक शब्दों का उपयोग किया जा सकता है। उदाहरण के लिए, जल के रसायन विज्ञान में ‘अणु’, ‘जल’, ‘इलेक्ट्रॉन’, ‘आवेश’, ‘ध्रुवीय’, ‘परमाणु’, ‘बंध’, ‘ऑक्सीजन’ और ‘हायड्रोजन’ शामिल हो सकते हैं।
  • अवधारणा शब्दों को कागज के छोटे-छोटे टुकड़ों पर लिखें, जिससे उन्हें खिसकाया जा सके। अवधारणाओं को छाँटें और उन्हें छोड़ दें, जिन्हें आप नहीं जानते हैं या जो आपके विचार में अन्य शब्दों से संबंधित नहीं हैं (चित्र R2.3)।
चित्र R2.3 अवधारणाओं की छँटाई।
  • बाकी के अवधारणा शब्दों को एक कागज़ पर रखें। उन्हें इस प्रकार से व्यवस्थित करें जो आपके लिए अर्थपूर्ण हो, जिससे इन शब्दों को आप निकट से जुड़ा हुआ देखते हैं वे एक-दूसरे के पास हों (चित्र R2.4)।
चित्र R2.4 अवधारणाओं को व्यवस्थित करना।
  • जब आप अपनी व्यवस्था से संतुष्ट हों, तो उन्हें कागज पर चिपका दें।
  • जिन अवधारणा शब्दों को आप सकारात्मक रूप से जुड़ा हुआ देखते हैं, उनके जोड़ों के बीच रेखाएं खींचें (चित्र R2.5)।
चित्र R2.5 अवधारणाओं को जोड़ना।
  • अवधारणाएं किस प्रकार जुड़ी हैं, यह दर्शाने के लिए रेखाओं पर शब्द लिखें। रेखा को जिस दिशा में पढ़ा जाना चाहिए, वह दिखाने के लिए रेखा पर तीर लगाएं (चित्र R2.6)।
चित्र R2.6 विवरण जोड़ना।
  • पहले चरण में जिन अवधारणा शब्दों को आपने शामिल नहीं किया था उन्हें फिर से देखें और जांचें कि क्या अब आप उन्हें जोड़ सकते हैं?

संसाधन 3: अवधारणा मानचित्र का एक उदाहरण