संसाधन 6: अवधारणा मानचित्रों के उपयोग के कुछ तरीके

अपने विद्यार्थियों की समझ का मूल्यांकन करने के लिए और अपने शिक्षण में तथा उनके सीखने की क्रिया में मदद करने के लिए अवधारणा मानचित्रों का उपयोग कई तरीकों से किया जा सकता है। साथ ही, आवश्यक नहीं कि प्रत्येक बार वे स्वयं ही मानचित्र बनाएं। आप निम्नांकित तरीकों से अवधारणा मानचित्रों का उपयोग कर सकते हैं–

  • भरने-हेतु अवधारण मानचित्र: कोई अवधारणा मानचित्र बनाएं और फिर सभी अवधारणा शब्द हटा दें, परंतु संपर्क रहने दें। विद्यार्थियों से कहें कि पता लगाएं कि खाली बक्सों में ऐसा क्या आएगा जिससे अवधारणा अर्थपूर्ण बने। यदि उन्हें मदद चाहिए हो, तो आप कुछ संभावित शब्द बता सकते हैं। यह क्रियाकलाप पुनरावृत्ति के लिए बहुत अच्छा है और इससे उन विद्यार्थियों को भी मदद मिलती है जिन्हें विज्ञान कठिन लगता है।
  • अनुपस्थित संपर्क अवधारणा मानचित्र: कोई अवधारणा मानचित्र बनाएं और फिर सभी संपर्क शब्द हटा दें, परंतु तीर वाली रेखाएं और अवधारणा शब्द रहने दें। विद्यार्थियों से संपर्क शब्द पूरे करने को कहें। जिन विद्यार्थियों के बारे में आपको पता है कि वे मुख्य विचारों के बारे में निश्चित नहीं है, उन्हें आप संपर्क शब्द दे कर उनका सही स्थान चुनने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। यह क्रियाकलाप पुनरावृत्ति के लिए सामूहिक क्रियालाप के रूप में और नए विचारों को ठोस रूप देने के लिए भी बहुत अच्छा है।
  • ढ़ाँचा अवधारणा मानचित्र: अवधारणा मानचित्र बनाएं और सभी रेखाएं एवं संपर्क शब्द हटा दें, केवल बक्सों में शब्द छोड़ दें। इसके बाद विद्यार्थी संपर्कों और संपर्क शब्दों पर फैसला लेते हुए मानचित्र पूरा करेंगे। आप इसे समूहों में या अलग-अलग करवा सकते हैं, इसके जरिए आप पता लगा सकते हैं कि किसे वास्तव में अवधारणा समझ आ गई है। जिन्हें यह आसान नहीं लगे, उन्हें आप अतिरिक्त सहायता दे कर उनके विचारों को स्पष्ट बना सकते हैं।
  • मार्गदर्शित चयन अवधारणा मानचित्र: इस पद्धति में आप कुछ अवधारणा शब्द देते हैं। विद्यार्थी अपने मानचित्र बनाने के लिए उनमें से दस शब्द चुनते हैं।

संसाधन 5: श्रीमती कपूर का अवधारणा मानचित्र