6 सारांश

इस यूनिट ने अन्वेषण किया है कि विद्यार्थियों को कैसे अपने प्रश्न करने में सहायता दी जाये? और यह विज्ञान के प्रति सकारात्मक प्रवृत्तियों को कैसे प्रोत्साहित करता है और प्रश्न पूछने वाले और आलोचनात्मक चिंतन को विकसित करने की ओर काम करता है। ऐसी गतिविधियाँ खोज सम्बन्धी काम की ओर प्रेरित करती हैं, जो विद्यार्थियों को विषय के सम्बन्ध में अधिक गहराई से सोचने में और वर्तमान स्वीकृत विचारों की ओर अपनी समझ को व्यवस्थित करने में सहायता करती हैं।

अधिक संवादात्मक ढंग से काम करना, आपके और विद्यार्थियों दोनों के लिए पुरस्कार लाता है। एक शिक्षक होने के कारण पाठ में क्रियाशील और उत्साहपूर्ण ढंग से सम्मिलित होना। अपने विद्यार्थियों के साथ मिलकर उनके विचारों की खोज करना और उनकी सोच को विस्तृत करना अधिक संतोषजनक है। उनके पूछने के कौशल को प्रोत्साहित करके वे जो पहले से ही जानते हैं, आप स्वयं को उसके सम्बन्ध में और अधिक अंतदृर्ष्टि प्राप्त कराते हैं, तथा उनके सीखने में सहायता करने के लिये अधिक क्रियाशील हो सकते हैं। आपके द्वारा सम्मान पाने का और उनसे उनके विचारों के पूछे जाने का अर्थ यह है कि विद्यार्थी अधिक आत्मविश्वासी बन जायेंगे और अपने काम के प्रति और अधिक आकर्षित हो जायेंगे। इससे उनकी उपलब्धि बढ़ जायेगी।

5 विद्यार्थियों की रुचि आकर्षित करना

संसाधन