3 सारांश

आपने इस इकाई में जो शैक्षिक गतिविधियां की हैं वे लंबी अवधि तक प्रभावी रहेंगी। ये कई विषयों की समझ पर आधारित और विद्यार्थी केंद्रित हैं। एक शिक्षक के तौर पर आप ऐसे अन्वेषणात्मक प्रयोगों की योजना बना सकते हैं जिनसे विज्ञान की महत्वपूर्ण अवधारणाओं की गहरी समझ पैदा हो। जब आपके विद्यार्थियों को अपने ज्ञान पर पर्याप्त समझ विकसित हो जाएगी, तब वे अपनी प्राप्त समझ के बल पर आगे बढ़ पाएंगे और ऐसे प्रोजेक्ट बना पाएंगे जिनमें उनकी रुचियों, मातृभाषा, सांस्कृतिक पृष्ठभूमि और योग्यता का ध्यान रखा गया हो।

पृथ्वी, सूरज और चद्रंमा के बीच संबंधों के बारे में विद्यार्थियों की जो समझ है, उसके साथ कोई गलत धारणाएं जुड़ी हो सकती हैं। घटनाएँ या चीजें क्यों आरै कैसे होती हैं? इसकी गहरी समझ विकसित करने के लिये, उन्हें बार–बार नाटक या किसी आरै तरीके से देखना जरूरी होता है। इस इकाई में कक्षा और कक्षा के बाहर की गतिविधियों के माध्यम से पृथ्वी, सूरज और चंद्रमा की गति की खोज की गयी है।

चंद्रमा की कलाएं ऐसी जानी–पहचानी प्राकृतिक घटना है जिसे सूरज की रोशनी से छाया बनने की प्रकृति और उसके गुणों के बारे में समझा जा सकता है। छायाओं का अवलोकन और वर्णन, और कक्षा में मॉडलों के उपयोग के बाद आसानी से चंद्रमा की कलाओं के वर्णन और उन्हें पहचानने तक ले जा जा सकते है।

सभी विद्यार्थियों और खास तौर से विशेष शैक्षणिक आवश्यकता वाले विद्यार्थियों को, प्राकृतिक घटनाओं को ध्यानपूर्वक अवलोकन और उन्हें रिकार्ड करने के अवसर देने से, वे स्वाभाविक रूप से पृथ्वी, सूर्य और चन्द्रमा के बीच के संबंध को समझ और बता सकेंगे।

2 अवलोकन कौशल

संसाधन