यह दृष्टिकोण क्यों महत्वपूर्ण है

प्रारंभिक विज्ञान केवल विज्ञान के सम्बन्ध में ज्ञान लाभ करने के बारे में ही नहीं है, बल्कि यह विचारों के खोज करने, अनुमान लगाने और परीक्षण करने के बारे में भी है। विद्यार्थियों के वैज्ञानिक कौशलों के विकास के लिये प्रायोगिक सीखने का अनुभव सबसे महत्वपूर्ण है यह उन्हें आकर्षित करता है और विज्ञान के सम्बन्ध में कौतहुलता और जोश को जताता है?

केवल स्वयं प्रायोगिक खोज करके ही विद्यार्थी अपने आसपास दुनिया की एक अधिक वैज्ञानिक समझ को विकसित करेंगे और विज्ञान के स्वरूप को समझना प्रारंभ करेंगे। विज्ञान के शिक्षक के रूप में आपकी भूमिका विद्यार्थियों को अवसर प्रदान करने की है, जिससे वे खोज क्रियान्वित करने और स्वयं सरल समस्याओं को सुलझाने के रोमांच का अनुभव कर पाएँ।

प्रायोगिक खोज महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह:

  • विद्यार्थियों के विज्ञान कौशलों को विकसित करता है
  • विज्ञान के स्वरूप की उनकी समझ को विकसित करता है
  • विज्ञान की अवधारणाओं को सीखने और समझने का सहायता करता है
  • विद्यार्थियों को प्रेरित करता है और दुनिया के बारे में उनकी जिज्ञासा को विकसित करता है।

विचार के लिए रुकें

  • ‘खोज’ शब्द से आप क्या समझते हैं?
  • एक खोज में क्या सम्मिलित है?

आप इस इकाई में क्या सीख सकते हैं

1 खोज क्या होते हैं?