संसाधन
संसाधन 1: ऊष्मा और तापमान सही या गलत प्रश्नोत्तरी
तालिका आर 1.1 के प्रत्येक कथन को पढ़ें और इस बात का निर्णय करें कि आपको यह सही लगता है या गलत। अगर आप विश्वास से कुछ नहीं कह सकते, तो ‘पता नहीं’ खाने पर सही का निशान लगाएं।
| कथन | सही | गलत | पता नहीं | |
|---|---|---|---|---|
| 1 | ऊष्मा वस्तु में ऊर्जा की कुल मात्रा है। | |||
| 2 | समस्त वस्तुओं में ऊष्मा होती है। | |||
| 3 | तापीय ऊर्जा का वही अर्थ होता है, जो ऊष्मा का होता है। | |||
| 4 | ऊष्मा ऊर्जा का एक रूप है। | |||
| 5 | तापमान ऊष्मा को मापता है। | |||
| 6 | तापमान और गर्मी एक ही शब्द हैं। | |||
| 7 | बर्फ के टुकड़े में गर्म चाय के प्याले के मुकाबले अधिक ऊष्मा होती है। | |||
| 8 | ऊष्मा वह ऊर्जा होती है, जो कि वस्तुओं के बीच तापमान में अंतर के कारण उनके बीच हस्तांतरित होती है। | |||
| 9 | ‘गर्म’ और ‘ठंडा’ वे शब्द हैं, जो कि वस्तु के तामपान को बताते हैं। | |||
| 10 | ‘गर्म’ और ‘ठंडा’ वे शब्द हैं, जो कि ऊष्मीय ऊर्जा की उस मात्रा का वर्णन करते हैं, जो कि पदार्थ में होती है। | |||
| 11 | पानी और हवा की तरह ऊष्मा एक पदार्थ है, जो कि वस्तुओं के अंदर होती है और बाहर निकलता है। | |||
| 12 | गर्म का विलोम ठंडा है। | |||
| 13 | केवल गर्म वस्तुओं में ऊष्मा होती है। | |||
| 14 | ऊष्मा के विभिन्न प्रकार होते हैं, जैसे कि प्राकृतिक ऊष्मा और सामान्य ऊष्मा। | |||
| 15 | कुछ पदार्थ दूसरों के मुकाबले ज्यादा ठंडे होते हैं और इसकी वजह उनके निर्मित होने में लगी वस्तुएं होती हैं, उदाहरण के लिए फर्श की टाइलें और धातु। | |||
| 16 | जब समान तापमान के दो कप में ठंडे पानी को मिश्रित किया जाता है तो पानी दोगुना ठंडा हो जाएगा। | |||
| 17 | थर्मामीटर का उपयोग ऊष्मा को मापने के लिए किया जाता है। | |||
| 18 | 0°C पर बर्फीले पानी का तापमान उस समय नीचे चला जाएगा जब और अधिक बर्फ मिलायी जाएगी। | |||
Back to previous pagePrevious
6 सारांश
