6 सारांश

इस इकाई के द्वारा आपको वैकल्पिक संकल्पनाओं के बारे में जानकारी है और उन संकल्पनाओं के उदाहरणों का परीक्षण किया है, जो कि ऊष्मा और तामपान के बारे में पूर्व निर्धारित विचार हैं। ये वैकल्पिक संकल्पनाएं केवल विद्यार्थियों तक सीमित नहीं होती हैं। आप पाएंगे कि ऐसे बहुत से वयस्क लोग हैं, जिनके विचार वैज्ञानिक रूप से स्वीकृत विचारों से भिन्न होते हैं। ऐसे बहुत से तरीके होते हैं, जिन्हें अपनाकर आप इस बात का पता लगा सकते हैं कि आपके विर्द्याथियों के क्या विचार हैं? क्योंकि परीक्षा के परंपरागत प्रश्न अक्सर विद्यार्थियों की अवधारणात्मक समझ को प्रकट नहीं करते हैं।

अपने विद्यार्थियों की वैकल्पिक संकल्पनाओं को बदलना चुनौतीपूर्ण हो सकता है, क्योंकि उन्हें छोड़ना और बदलना विद्यार्थियों के लिए कठिन हो सकता है। एक दृष्टिकोण यह हो सकता है कि विज्ञान की गहराई में जाएं और दिखाएं की किस तरह वैज्ञानिक ज्ञान और सिद्धांत समय के साथ विकसित हुए हैं। यह प्रमाण हासिल करने और विभिन्न अवलोकनों के लिए विभिन्न व्याख्याओं के द्वारा होता है। इसलिए, इस प्रकार से विज्ञान को पढ़ाने से युवा विज्ञानी बनने में आपके विद्यार्थियों को मदद मिलने के साथ-साथ उनकी वैज्ञानिक समझ भी विकसित होती है।

5 विद्यार्थियों की वैज्ञानिक समझ को विकसित करना

संसाधन