संसाधन 3: कुछ बाहर की जा सकने वाली गतिविधियाँ
मनुष्य | सामग्रियां | भौतिक प्रक्रम |
---|---|---|
हृदय गतिं: दौड़ लगाने से पहले और बाद में हृदय गति मापें। व्यायाम करने पर हमारा हृदय तेजी से क्यों धड़कता है? वह धीमा कैसे पड़ता है? व्यायाम करने से पहले और बाद में विद्यार्थियों की हृदयगति नोट करें और आँकड़े को ग्राफ़ का रूप देकर कक्षा में तुलना करें। | सामग्री खोजना: विद्यालय के इर्द-गिर्द सामग्रियों की खोज करें और मिलने वाली सामग्रियों को अभिलेखित करें। विद्यार्थी कैसे बता सकते हैं कि सामग्री क्या है? उसके गुण-धर्म क्या हैं? उसका उपयोग किस लिए किया जाता है? क्या सामग्री समय गुज़रने के साथ बदल गई हैं? | पतंग को डिजाइन करें और बनाएं: प्रयोग हेतु सर्वोत्तम सामग्रियों और आकृति का पता लगाएं। क्या बिना पूँछ की पतंग उड़ सकती है? पतंग कैसे उड़ती है? उसे हवा में कैसे बनाए रखा जा सकता है? |
लंबी कूद: लंबी कूद कूदने वाला बढ़िया खिलाड़ी बनने के लिए क्या चाहिए? क्या व्यक्ति के कूदने की दूरी और उसकी ऊर्विका (Femur) की लंबाई/या किसी दूसरे लक्षण में, आपस में कोई सहसंबंध है? | मृदा परीक्षण: अलग–अलग स्थानीय क्षेत्रों से मिट्टी के नमूने एकत्र करें। यदि आवर्धक लेंस हों तो उनका उपयोग कर समानता और भिन्नता को नोट करें। मृदा की पहचान के लिए वर्गीकरण कुंजी का उपयोग करें। मिट्टी को छानें और विभिन्न कणों की पहचान करें। | बलों की छानबीन: दरवाजा खोलने, बंद करने में, या खेलते समय किन बलों का प्रयोग होता है? प्रयुक्त हो रहे बलों को दर्शाते हुए चित्र बनाएं। |
पेशियाँ और संधियां: पेशियों और संधियों के कार्य करने के तरीके को स्पष्ट करने के लिए मैदान में खेले जाने वाले खेलों का उपयोग करें। विद्यार्थियों से यह समझाने को कहें कि जब वे दौड़ते, कूदते या गेंद पकड़ते हैं, तो उसकी संधियों और पेशियों में क्या आरै कैसे होता है? | प्राकृतिक और मानव-निर्मित पदार्थ: मानव-निर्मित और प्राकृतिक पदार्थ खोजने के लिए विद्यालय की छानबीन करें। उनके लक्षण क्या हैं? क्या समय गुज़रने के साथ, धूप या बारिश से उनमें बदलाव होता है? | ऊर्जा स्थानान्तरण: पता लगाएं कि किसी पौधे, एक कप पानी और रंगीन कागज़ को एक सप्ताह तक धूप में छोड़ देने पर उनके साथ क्या होता है? समय गुज़रने के साथ देखें और नोट करें। रात में बदली होने पर क्या होगा? |
भोजन की खोज: बाहर किसी खुले स्थान में खाद्य-पदार्थों के चित्र छुपा दें। विद्यार्थी तीन खाद्य पदार्थों के चित्र खोज, जिन्हें वे खाते हैं और जिनमें प्रोटीन, कार्बोहायड्रेट, वसा तथा रेशे होते हैं। क्या, विद्यार्थी खाद्य-पदार्थों का उपयोग कर संतुलित आहार तैयार कर सकते हैं? | बदलती अवस्थाएं: वर्षा के बाद या मिट्टी पर पानी उड़ेल कर, अवलोकन करें कि समय बीतने पर जल का क्या होता है? जल कहां चला जाता है? पानी में नमक या चीनी घोलें। परिवर्तन को वापस करने के लिए हम क्या कर सकते हैं? | छाया: विद्यार्थी जोड़ियों में एक-दूसरे की छाया के इर्द-गिर्द उसकी आकृति खींच सकते हैं। विद्यालय प्रारम्भ होने और समाप्त होने के समय पर छाया में क्या अंतर होता है? अंतरों को नोट करें और कारण बताकर स्पष्ट करें। |
प्रकाश तरंगें: बाहर अलग रंगों वाली वस्तुएं देखने के लिए लाल और हरे फ़िल्टरों का उपयोग करें। मूल रंग और फ़िल्टरों के माध्यम से देखा गया रंग लिखें। आपने क्या देखा? ऐसा क्यों होता है? | ||
तेज़ कारें: पता लगाएं कि किन सतहों पर खिलौना कारें धीमी चलती हैं और किन पर तेज़। क्यों? |
संसाधन 2: समूहकार्य का उपयोग करना