2 रिक्त स्थानों की पूर्ति करें

एक और आसान सक्रिय पठन रणनीति है ’रिक्त स्थानों की पूर्ति करें’। इसमें किसी पाठ्य में से कुछ शब्द हटा दिये जाते हैं। आपके विद्यार्थियों का काम यह है कि वे हटाए गए शब्दों का अनुमान लगाते हुए और उनको पूरा करते हुए पाठ्य को फिर से लिखें। विद्यार्थियों को आमतौर पर यह गतिविधि करना अच्छा लगता है। गतिविधि 2 के द्वारा आप स्वयं को उस विद्यार्थी के स्थान पर रख कर देख सकते हैं जो आनुवंशिकता (inheritance) सीख रहा है। इस प्रकार आप देख सकेंगे कि आपको यह गतिविधि करना कैसा लगता है

गतिविधि 2: ’मेंडेल के वंशानुक्रम के नियम’ में रिक्त स्थानों की पूर्ति करें

यह गतिविधि आपको खुद से करनी है।

  • 'मेंडेल के वंशानुक्रम के नियम' का नीचे दिया गया पाठ्य पढ़ें।
  • आप देखोंगे कि कुछ शब्द हटा दिये गए हैं।
  • पाठ्य को फिर से लिख लें, लेकिन प्रत्येक रिक्त स्थान में एक शब्द लिखें जिससे वाक्य पूरा हो जाए।

... एक चेक संन्यासी था जिसने चूहों और मटर के पौधों पर नियंत्रित प्रजनन के प्रयोग किये जिससे ... पर जानकारी मिल सके। उन्होंने वंशानुक्रम पर अपने विचार ... में प्रकाशित किये लेकिन उन्हें अधिक सराहा नहीं गया क्योंकि उस समय के ... विज्ञान के परिणामों के गणितीय वर्णन में खास दिलचस्पी नहीं रखते थे, और ’... इकाई’ को भी विशेष महत्व नहीं देते थे। मेंडेल के वंशानुक्रम के नियमों को ... तक ... द्वारा स्वीकार नहीं किया गया था।

मेंडेल के नियम हैं:

  • एक विरासत में दी जा जाने वाली इकाई जिसे ... कहते हैं, एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में जाती है।
  • ये जीन्स विभिन्न रूपों में पाए जा सकते हैं, जिन्हें युग्मविकल्पी (allele) कहा जाता है।
  • प्रत्येक व्यक्ति में हर लक्षण के लिये दो युग्मविकल्पी (allele) होने चाहिए।
  • लिंग कोशिकाओं में हर लक्षण के लिये एक ... होना चाहिये।
  • एक युग्मविकल्पी (allele) दूसरे पर ... हो सकता है।

विचार के लिए रुकें

  • क्या आपने पहले कभी ऐसा किया है? यदि हां, तो कब?
  • आपको क्या लगता है कि यदि हॉ तो कब विद्यार्थियों की इस तकनीक के लिये क्या प्रतिक्रिया होगी? अगले हफ्ते आप इसका उपयोग पढ़ाते समय कहाँ पर कर सकते हैं?

संसाधन 1 में दिये गए उत्तर को देख कर आप पता लगा सकते हैं कि आपने रिक्त स्थानों की पूर्ति सही की है या नहीं।

गतिविधि 2 में बदले हुए पाठ्य का इस्तेमाल किया जाता है जिसे पहले से बनाना पड़ता है। इस गतिविधि की कठिनाई का स्तर आसानी से बदला जा सकता है जैसे–

  • रिक्त स्थानों की संख्या बढ़ा कर या घटा कर
  • पाठ्य को छोटा या बड़ा करते हुए
  • रिक्त स्थानों के लिये सभी शब्द देकर, कुछ शब्द देकर या कोई शब्द न देकर
  • रिक्त स्थानों के शब्दों के प्रथम या अंतिम अक्षर देकर

आप स्वयं भी इस गतिविधि में बदलाव करने के कुछ तरीकों के बारे में सोच सकते हैं। ध्यान देने की एक महत्वपूर्ण बात यह है कि यदि ’रिक्त स्थानों की पूर्ति करें’ गतिविधि की ध्यान से तैयारी नहीं की जाए तो जब आप इसे कक्षा में कराएगें तो यह गलत भी हो सकती है।

1 मुख्य शब्दों को रेखांकित करें

3 चित्र को पूरा करें