यह दृष्टिकोण क्यों महत्वपूर्ण है

माध्यमिक स्कूल में विज्ञान में सफल होने के लिए आपके विद्यार्थियों को बड़ी मात्रा में जानकारी को समझने और याद करने की आवश्यकता है। उन्हें विज्ञान की विशिष्ट शब्दावली में विशेषज्ञता हासिल करने में भी सक्षम होना चाहिए। प्रत्येक विद्यार्थी अलग–अलग तरीक़ों से सीखता है और एक शिक्षक के रूप में यह आपकी जिम्मेदारी है कि आप प्रत्येक विद्यार्थियों के अधिगम में सहायता करें। विचार मानचित्र विद्यार्थियों को आकर्षित करता है तथा जानकारी को और अधिक आसानी से याद रखने में मदद करता है। वैसे, एक विचार मानचित्र या संकल्पना मानचित्र तैयार करने में, प्रत्येक विद्यार्थियों की विचार प्रक्रिया से जोड़ना होता है जो विद्यार्थियों की समझ को विकसित करने में मदद करता है।

विचार मानचित्रण और संकल्पना मानचित्रण से आपके शिक्षण में अन्य महत्वपूर्ण लाभ हो सकते हैं:

  • विद्यार्थियों को रचनात्मक और स्वतंत्र रूप से सोचने में मदद करते हैं।
  • विषय का पूर्ण रूप से अवलोकन करके विद्यार्थियों के मन में विषय की संरचना करने में मदद कर सकते हैं, जिससे विद्यार्थियों को संकल्पनाओं को संग्रहीत करने, पैकेज करने और एक पाठ को दूसरे से जोड़ने में मदद मिलती है।
  • साथी की समीक्षा के लिए अवसर प्रदान करते हैं। साथी की समीक्षा मूल्यांकन कौशल विकसित करने में मदद करता है जो उन्हें स्वयं की शिक्षा की जिम्मेदारी लेने में सहायता करेगा।
  • विचार मंथन के साथ अच्छी तरह जुड़ते हैं। विद्यार्थी विषय के बारे में उन्हें याद आने वाले सभी विचारों पर मंथन के लिए समूहों में कार्य कर सकते हैं। विचार मंथन को विचार मानचित्र या संकल्पना मानचित्र में परिवर्तित करने में ध्यान पूर्वक चिंतन–मनन करना शामिल हैं और यह विद्यार्थियों को स्वयं जानकारी व्यवस्थित करने में मददगार होगा।
  • विचार मानचित्र और संकल्पना मानचित्र आपको काफ़ी कुछ बताते हैं कि विद्यार्थीत? क्या सोच रहे हैं और उनकी समझ कितनी गहरी है। आप अपनी योजना के बारे सूचित करने के लिए इसका उपयोग कर सकते हैं।

विचार के लिए रुकें

  • आप कैसे सीखना पसंद करते हैं?
  • क्या आपने अतीत में विचार मानचित्र और संकल्पना मानचित्रों का उपयोग किया है?
  • यदि हाँ तो आपने किस तरह की चुनौतियों का सामना किया?

शिक्षकों में एक प्रवृत्ति होती है कि वे उस तरीक़े से पढ़ाते हैं जिस तरह वे पढ़ना पसंद करते हैं। आप, अपनी पसंद के बारे में जागरूक रह कर ही अपने शिक्षण में विविधता लाने में समर्थ हो सकेंगे। भले ही आप एक दृश्यात्मक शिक्षार्थी न हों, लेकिन यह याद रखना अच्छा होगा कि विचार मानचित्र या संकल्पना मानचित्र को तैयार करने की प्रक्रिया उतनी ही महत्वपूर्ण है जितना कि इसका अन्तिम स्वरूप।

विचार मानचित्र का चित्रण करने का कोई एक सही तरीका नहीं होता है लेकिन कुछ तरीके दूसरों की अपेक्षाकृत अच्छे होते हैं। कुछ ऐसे विद्यार्थीत जिन्हें अपनी स्वयं की क्षमता पर विश्वास कम होता है उनके लिए यह चिन्ताजनक हो सकता है। बहुत सारे उदाहरणों को दिखाकर उन पर चर्चा करते हुए इस क्षेत्र सम्बन्धित कौशलों के विकास में आप उनकी मदद कर सकेंगे।

आप इस इकाई में क्या सीख सकते हैं

1 विचार मानचित्र का परिचय