3 प्रयोग में लाना
गतिविधि 2: अपने पाठ की योजना करना
आप अगले कुछ सप्ताहों में क्या पढ़ाने वाले हैं? इसके बारे में सोचें। पाठ्यपुस्तक का प्रयोग कर, एक संबंधित पर्यावरण या सामाजिक मुद्दे को पहचानने में मदद लीजिए। कुछ उदाहरण संसाधन 2 में दिए गए हैं।
श्रीमती वर्मा द्वारा किए गए अभ्यास की योजना के समान एक अभ्यास की योजना बनाएं।
- विद्यार्थियों को किस प्रकार से समूहों में विभाजित किया जाए इसके बारे में सोचें
- वे किन प्रश्नों पर चर्चा कर सकते हैं इसकी एक सूची बनाएं।
- कुछ ऐसी संबंधित जानकारी एकत्रित कीजिए जिसे आप अपने विद्यार्थियों को दे सकते हैं या जिसे आप ब्लैकबोर्ड पर लिख सकते हैं। इसमें आपको किसी पुस्तकालय या इंटरनेट कैफे में जाने की आवश्यकता हो सकती है।
यह पाठ नौवीं कक्षा या दसवीं कक्षा को पढाएं।
जब विद्यार्थी एक दूसरे से बात कर रहे हों, तो उस समय कक्षा में घूमकर उनके विचार विमर्श को ध्यान से सुनें। यदि आवश्यक हो, तो उन्हें प्रेरित करने के लिए, कुछ प्रश्न तैयार रखें। ध्यान से निरीक्षण कर लिख लें कि कौन–कौन विद्यार्थी अच्छा योगदान दे रहे हैं और कौन शांत हैं। इस जानकारी का उपयोग आप अगली बार चर्चा का आयोजन करते समय कर सकते हैं कि आपको समूहों को कैसे संगठित करना चाहिए
इस पर और अधिक जानकारी के लिए, मुख्य संसाधन ‘अभ्यास की योजना [Tip: hold Ctrl and click a link to open it in a new tab. (Hide tip)] ’ देखें।
विचार के लिए रुकें
|
2 समुदाय आधारित दृष्टिकोण की शिक्षा