यह दृष्टिकोण क्यों महत्वपूर्ण है

कक्षा में खेलों के कारगर होने की वजह यही है कि उनके अन्दर प्रतिस्पर्धा की भावना रहती है। चुनौती की वजह से अधिकांश विद्यार्थियों, (लड़कों और लड़कियों दोनों) के अन्दर छिपे सबसे अच्छे गुण बाहर निकलने लगते हैं। आपके विद्यार्थियों को एक दूसरे के खिलाफ चुनौती देकर प्रेरित किया जा सकता है, उदाहरण के तौर पर ‘केस स्टडी 1 देखें। वैकल्पिक रूप से, खेल, एक अकेले विद्यार्थी के लिए भी चुनौती बन सकता है।

सामान्य अध्यापन विधियों की तुलना में शैक्षिक खेलों द्वारा विद्यार्थियों में विज्ञान शिक्षण ज्यादा सहज और आसान हो सकता है। खेलों के उपयोगी होने का एक और कारण यह है कि आपके विद्यार्थियों को खेल में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए सीखे गए ज्ञान का प्रदर्शन करना पड़ता है। इससे आपको तुरंत प्रतिक्रिया मिल सकती है। इस तरह आप यह तय कर सकते हैं कि पूरी कक्षा में या शायद कुछ विद्यार्थियों के साथ विज्ञान के विषय या अवधारणा पर दोबारा चर्चा करने की जरूरत है या नहीं। बेहतरीन खेलों में विद्यार्थी अक्सर भूल जाते हैं कि वे सीख रहे हैं या उनका आकलन हो रहा है। इसके बजाय वे खेल मात्र में ही मग्न हो जाते हैं। जैसे–जैसे आप इस यूनिट के माध्यम से काम करते जाएँगे, वैसे–वैसे यह आपको अलग अलग आकलन तकनीकों की याद दिलाएगा। प्रगति या प्रदर्शन के आकलन से संबंधित आगे की जानकारी के लिए, संसाधन 1 पढ़ें।

शैक्षिक खेलों में बहुत आसान से लेकर बहुत जटिल प्रत्येक तरह के खेलों को शामिल कर सकते हैं। यह यूनिट बहुत आसान खेलों से शुरू होकर कुछ और जटिल खेलों तक जाएगी यह सम्पूर्ण श्रृंखला में कारगर साबित होगी। यह दिखाया गया है कि आखिरी खेल एक जटिल खेल है जिसे आप खुद आजमाकर देख सकते हैं।

चित्र 1 वैज्ञानिक खेलों में भाग लेने से अक्सर आपके विद्यार्थियों को अपनी जगह से उठकर कमरे में इधर–उधर घूमने का मौका मिलता है। यह इस दृष्टिकोण के कई लाभों में से एक है।

आप इस इकाई में क्या सीख सकते हैं

1 बहुत आसान खेल