संसाधन 4: कौन बनेगा विज्ञान करोड़पति? के लिए जानकारी

वास्तविक टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति? में 15 प्रश्न होते हैं। कक्षा के सन्दर्भ से खेल ज्यादा लम्बा न हो जाए, इसलिए इसे घटाकर दस प्रश्न कर दिए जाते हैं जो आपके विद्यार्थियों और एक (झूठमूठ की।) करोड़ों रुपए के इनाम के बीच स्थित होते हैं।

प्रत्येक प्रश्न बहुविकल्पी रूप में पेश किया जाता है जिसमें जवाब के रूप में दिए गए चार विकल्पों में से सिर्फ एक सही जवाब होता है।

खेल में विद्यार्थी के आगे बढ़ने के साथ प्रश्न और ज्यादा कठिन होते जाते हैं। प्रत्येक प्रश्न के सही जवाब के लिए एक ख़ास आकर्षक रकम मिलती है। प्रश्न जितना कठिन होता है उतने ही ज्यादा पैसे उन्हें मिलते हैं। लेकिन यहाँ, टीवी शो के विपरीत, आपके विद्यार्थी सचमुच के पैसों के बजाय सिर्फ सम्मान के लिए खेल रहे होते हैं।

सारणी R3.1 दर्शाती है कि प्रत्येक प्रश्न का मूल्य (रुपए में) कितना है। आप अपनी कक्षा के हिसाब से रकम में फेरबदल कर सकते हैं।

सारणी R3.1कौन बनेगा करोड़पति?’ में प्रत्येक प्रश्न का मूल्य
प्रश्न12345678910
रु में मूल्य505001,00010,00050,0001,00,0002,50,0005,00,0007,50,00010,00,000

इस खेल में दो सुरक्षित स्तर होते हैं, एक 10,000 रु पर और दूसरा 25,00,000 रु पर। इस स्तर को पार कर लेने के बाद, आपके विद्यार्थी उससे कम से कम उतने काल्पनिक पैसे जरूर जीतेंगा। वे खेल को किसी भी समय छोड़कर अपने साथ अपनी जीत की रकम ले जा सकते हैं।

यदि कोई विद्यार्थी गलत जवाब देता है या जवाब नहीं दे पाता है तो उसे खेल से निकाल दिया जाता है। अगले विद्यार्थी को खेलने का मौका दिया जाता है। अगला विद्यार्थी प्रश्नों के एक नए समूह के साथ एकदम शुरू से शुरुआत करता है।

आपके विद्यार्थियों को अटक जाने पर मदद के लिए तीन ‘लाइफलाइन’ मिलती हैं। वे खेल के दौरान प्रत्येक लाइफलाइन का इस्तेमाल सिर्फ एक बार कर सकते हैं, इसलिए उन्हें इन लाइफलाइनों को बेकार में गंवाना नहीं चाहिए। लाइफलाइन हैं:

  • दर्शकों से पूछें: आपके अन्य विद्यार्थियों को सही जवाब देने के लिए हाथ उठाने के लिए कहा जाता है। इसमें इस बात का खतरा है कि उन्हें सही जवाब मालूम नहीं भी हो सकता है, या वे जानबूझकर गलत जवाब दे सकते हैं।
  • 50/50: आप एक अध्यापक के रूप में अनियमित रूप से दो गलत जवाबों को हटा देते हैं और इस तरह सिर्फ एक सही जवाब और एक गलत जवाब रह जाता है।
  • किसी दोस्त से पूछें: विद्यार्थी अपने किसी सहपाठी से सही जवाब देने के लिए कह सकता है।

संसाधन 3: तत्व कार्ड

अतिरिक्त संसाधन