यह दृष्टिकोण क्यों महत्वपूर्ण है

भाषा विकास और अवधारणा विकास एक दूसरे से गहराई से जुड़े हैं– विचार के लिए भाषा की जरूरत होती है और भाषा के लिए विचार की जरूरत होती है। इसलिए, जब आप अपने विज्ञान के पाठों की योजना बनाते हैं, तो यह महत्वपूर्ण है कि आप अपने विद्यार्थियों के भाषा विकास पर भी विचार करें।

आपके अनेक विद्यार्थी बहुभाषी हो सकते हैं, इसलिए कक्षा की भाषा संभवतः उस भाषा से अलग हो सकती है जिसका इस्तेमाल वे अपने पाठों के अतिरिक्त करते हैं। इससे यह कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो जाता है कि आप अपने पाठों के बीच समय का अंतराल रखें जिससे विद्यार्थी नए शब्दों को सीख सकें और उनका अभ्यास कर सकें।

आप ऐसा उन्हें जोड़ी में या समूहों में बातचीत करके शब्दों का इस्तेमाल करने का अवसर देकर कर सकते हैं। नए शब्द का अर्थ समझने के साथ–साथ कभी–कभी उसका उच्चारण भी कठिन हो सकता है। लिखित कार्यों में शब्दों के इस्तेमाल से भी आपके विद्यार्थियों को उचित वैज्ञानिक अर्थों को समझने का विकास करने में सहायता मिलेगी। यदि विद्यार्थी महत्वपूर्ण विज्ञान शब्दों को नहीं समझते हैं, तो वैज्ञानिक अवधारणाओं को समझने की उनकी समझ सीमित होगी।

आप इस इकाई में क्या सीख सकते हैं

1 कठिन शब्दों को समझना