2 जटिल संयुक्त शब्दों को समझना

अंग्रेजी में अनेक वैज्ञानिक शब्दों को ग्रीक या लैटिन शब्दों के उद्गम (स्रोत) या सूत्रों के संयोजन से व्यवस्थित रूप से तैयार किया गया है। उदाहरण के लिए, ‘क्लोरोफिल ‘chlorophyll’ में दो हिस्से हैं: ‘क्लोरो (chloro–)’ जिसका अर्थ है हरा, और ‘–फिल (–phyll)’ जिसका अर्थ है पत्ता। इसलिए, शब्द के अर्थ के संबंध में बेहतर अर्थ का आशय हरी पत्तियों से हो सकता है।

शब्दों के अर्थ को समझने में विद्यार्थियों की मदद करने के लिए प्रयोग की जाने वाली यह अच्छी कार्यनीति है। यदि विद्यार्थी स्वयं किसी शब्द का अर्थ समझ लेते हैं, तो इस बात की संभावना अधिक है कि वे भविष्य में इसे याद रख पाएंगे। इससे उन्हें समान शब्दों को समझने में मदद मिलेगी तथा वे पाठयक्रम के विभिन्न हिस्सों के बीच में सम्बन्ध भी बना पाएंगे। उदाहरण के लिए, ‘फोटो– (photo–)’ का संबंध जीवविज्ञान में ‘फोटोसिंथेसिस (photosynthesis)’ से और भौतिकी में, ‘फोटोन (photon)’ या ‘फोटोडायोड (photodiode)’ से होता है।

विचार के लिए रुकें

  • क्या, कभी आपने इस तरह से शब्दों के अर्थ समझने का प्रयास किया है?
  • आपके विचार से इससे आपके विद्यार्थियों को किस प्रकार से सहायता मिल सकती है?

वैज्ञानिक शब्दों के अर्थ को समझने से विद्यार्थियों को उनकी वर्तनी को सीखने में भी मदद मिल सकती है। इससे उन्हें अर्थ के संबंध में अनुमान लगाने या कम से कम शब्द के अर्थ को समझने में मदद मिल सकती है, यदि वे शब्द से अपरिचित हैं। संसाधन 1 में सामान्यतः इस्तेमाल किए जाने वाले लैटिन और ग्रीक शब्द उद्गम (स्रोत) और सूत्रों की सूची दी गई है। ऐसी अनेक वेबसाइटें हैं जहां पर अधिक विस्तृत सूचियां प्रदान की गई है।

1 कठिन शब्दों को समझना

अर्थ समझने के लिए खास टिप्स