3 दोहरे अर्थ वाले वैज्ञानिक शब्द

प्रायः वैज्ञानिक भाषा और शब्दों का दैनिक जीवन में दिए गए अर्थों के बीच में द्वंद होता है। उदाहरण के लिए, वे ‘कार्य’ शब्द को नियोजन या फील्ड में गतिविधि से जुड़ा हुआ मानते हैं। यद्यपि, उन्हें यह समझना चाहिए कि विज्ञान में, ‘कार्य करना’ का अर्थ बहुत ही विशिष्ट अर्थ है और इसमें दूरी के संदर्भ में बल का प्रयोग होता है। ऐसे ही अन्य शब्दों में ‘ऊर्जा’, ‘ऊतक’ और ‘बल’ शामिल हैं। आप पाठयचर्या में दूसरे शब्दों पर विचार कर सकते हैं।

अपने विद्यार्थियों को शब्दों के उद्यगम के बारे में समझाना उपयोगी होता है। ‘जीवन की आधारभूत इकाई’ कोशिकाओं से संबंधित है, और ‘कोशिकाओं’ का वैज्ञानिक शब्द के रूप में पहली बार इस्तेमाल रॉबर्ट हुक द्वारा किया गया था जब उन्होंने 1665 में सूक्ष्मदर्शी के माध्यम से कॉर्क के एक टुकड़े को देखा था।

कोशिकाओं के अध्ययन से अनेक नए शब्द जुड़े हैं तथा आपको यह सुनिश्चत करने की आवश्यकता है कि आपके विद्यार्थियों के पास उनके इस्तेमाल के संबंध में अभ्यास करने का अवसर है। पढ़ाने की तैयारी करने के लिए गतिविधि 2 आपके द्वारा स्वयं करने या किसी सहकर्मी के साथ करने के लिए है। गतिविधि 3 को आपके विद्यार्थियों के साथ किया जाना चाहिए तथा केस स्टडी 1 यह दिखाता है कि अध्यापक पदम ने किस प्रकार से एक शब्द दीवार को तैयार करके अपनी कक्षा को वैज्ञानिक शब्दों की जानकारी दी थी।

गतिविधि 2: कोशिका विषय के आरम्भ में कठिन शब्दों की पहचान करना।

‘जीवन की आधारभूत इकाई’ को पढ़ाने की तैयारी करने के लिए गतिविधि आपके द्वारा स्वयं करने या किसी सहकर्मी के साथ करने के लिए है। इस गतिविधि का उद्देश्य, इस विषय में वैज्ञानिक शब्दों को समझने की आपकी जानकारी की जांच करना और आपको उन कठिनाईयों के बारे में सोचने में मदद करना है जिनका सामना आपके विद्यार्थियों द्वारा किया जाएगा।

  • जिस अध्याय को आप पढ़ा रहे हैं, उसे अपनी पाठयपुस्तक में पढ़ें, तथा कोशिकाओं के बारे में सीखने से संबंधित सभी तकनीकी शब्दों को लिखें।
  • हाईलाइटर पेन या पैंसिल का प्रयोग करते हुए, उन शब्दों को हाईलाइट करें जिन्हें विद्यार्थियों द्वारा पहले देखा गया हो सकता है, वह पूर्णतया किसी अलग संदर्भ में हो।
  • उन विशिष्ट वैज्ञानिक शब्दों को रेखांकित करें जो उनके लिए नए हो सकते हैं।
  • अपने आप एक शब्दावली तैयार करें – परिभाषा सहित शब्दों की सूची। प्रत्येक परिभाषा को जितना सरल हो सके, उतना सरल लिखने की कोशिश करें। यदि आप ऐसी किन्ही सादृश्यताओं के बारे में सोच सकते हैं जो सहायक हो सकती हैं, तो उन्हें भी लिख लें। उदाहरण के लिए, कोशिका झिल्ली एक छलनी की तरह काम करती है। छिद्रों का आकार ऐसा होता है कि जिसमें से कुछ अणु गुजर सकते हैं, और कुछ नहीं गुजर सकते हैं।

जब आप नए शब्दों या ऐसे शब्दों, जिनके विशिष्ट वैज्ञानिक अर्थ हैं, का इस्तेमाल करना शुरू करते हैं, तो इस शब्दावली को कक्षा में इस्तेमाल करने के लिए अपने पास रखें। आप अपने विद्यार्थियों को उनकी अपनी शब्दावलियों का विकास करने के लिए प्रेरित कर सकते हैं।

गतिविधि 3: महत्वपूर्ण शब्द

महत्वपूर्ण शब्द आपके विषय से संबंधित सर्वाधिक महत्वपूर्ण शब्द होते हैं जिन्हें आपके विद्यार्थियों को जानने की आवश्यकता होती है। महत्वपूर्ण शब्दों में नाम, प्रक्रियाएं या अवधारणाएं शामिल हो सकती हैं। महत्वपूर्ण शब्दों में नाम समझने के संदर्भ में सबसे सरल शब्द होते हैं। विद्यार्थियों के लिए प्रक्रियाओं और अवधारणा से संबंधित महत्वपूर्ण शब्दों को समझना कठिन हो सकता है। प्रत्येक अध्याय में अनेक नाम शामिल होंगे। प्रत्येक अध्याय में प्रक्रिया से संबंधित कम शब्द होते हैं और केवल एक या दो अवधारणा शब्द होते हैं।

जिस अध्याय पर आप काम कर रहे हैं, उस अध्याय से संबंधित महत्वपूर्ण शब्दों की सूची तैयार करें। महत्वपूर्ण शब्दों की एक अच्छी सूची में, अनेक भिन्न–भिन्न प्रकार के शब्द होते हैं। उदाहरण के लिए, कोशिका अध्याय के लिए कुछ महत्वपूर्ण शब्दों में निम्नलिखित शामिल हो सकते हैं–

  • नाम: ‘न्यूक्लियस’, ‘एण्डोप्लास्मिक रेटिकुलम’, ‘प्लास्टिड’, ‘माईटोकोंड्रिया’, ‘वैकुओल’ …
  • प्रकियाएं: ‘प्रजनन’, ‘परासरण’, ‘मेम्ब्रेन बायोजेनेसिस’ …
  • अवधारणाएं: ‘अनुकूलन’ …

प्रति अध्याय लगभग 10–15 महत्वपूर्ण शब्द आमतौर पर पर्याप्त रहते हैं। कमजोर विद्यार्थियों के लिए कम कठिन लेकिन इतनी बड़ी संख्या में महत्वपूर्ण शब्द नहीं होने चाहिए।

आपको अपने विद्यार्थियों को प्रत्येक अध्याय के आरम्भ में महत्वपूर्ण शब्दों की सूची देनी चाहिए। ऐसा करने का एक तरीका यह हो सकता है कि उन्हें पोस्टर पर लिख दिया जाए और पोस्टर को ब्लैकबोर्ड के समीप रखा जाए। आपके विद्यार्थी प्रत्येक पाठ के दौरान उन्हें देख पाएंगे। आपके सामान्य शिक्षण के एक भाग के रूप में पूरे अध्याय के दौरान इन शब्दों का इस्तेमाल और संदर्भ नियमित रूप से किया जाना चाहिए।

यदि आपके द्वारा महत्वपूर्ण शब्दों का बेहतर ढंग इस्तेमाल किया जाता है, तो विषय के अंत में आपके विद्यार्थी उन शब्दों से परिचित हो जाएंगे। वे दूसरों के साथ विषय के संबंध में अपने विचारों का संप्रेषण करने में उनका सटीक तौर पर दैनिक जीवन में इस्तेमाल कर पाएंगे। आप अध्याय के संबंध में उनके स्पष्टीकरणों और समझ में बहुत सुधार को देख पाएंगे।

जब आप ऐसा कुछ बार कर चुके होंगे, तो आपके विद्यार्थी स्वयं महत्वपूर्ण शब्दों की अपनी सूचियां तैयार करना शुरू करने में समर्थ हो जाएंगे, तथा वे इनको कक्षा में साझा कर सकते हैं और विषय को दोहराने में वे इनका इस्तेमाल कर पाएंगे।

केस स्टडी 1: ‘जीवन की आधारभूत इकाई’ अध्याय के लिए महत्वपूर्ण शब्दों की दीवार तैयार करना

अध्यापक पदम द्वारा इसी विषय को पढ़ाने वाले एक अन्य सहकर्मी अध्यापक के साथ महत्वपूर्ण शब्दों की एक दीवार को तैयार किया गया।

कक्षा IX में कुछ विद्यार्थी ऐसे घरों से आते हैं जिन घरों में पुस्तकें हैं और उनके माता–पिता उनके स्कूल के काम के बारे में उनसे बातचीत करते हैं। लेकिन, कुछ बच्चे निर्धन घरों से आते हैं। वे केवल स्कूल में ही पुस्तकों को इस्तेमाल करते हैं और घर पर स्कूल के बारे में बातचीत करने का उन्हें अवसर नहीं मिलता है। उनकी उपस्थिति का स्तर भी बहुत अच्छा नहीं होता है क्योंकि उन्हें अपने अपने परिवार के लिए काम करने के लिए घर पर ही रूकना पड़ता है।

मैंने यह महसूस किया कि हमारे अगले विषय ‘जीवन की आधारभूत इकाई’ में अनेक नए और कठिन शब्द हैं। सहकर्मी के साथ हमने महत्वपूर्ण शब्दों के तौर पर अपने विषय में से 15 वैज्ञानिक शब्दों को चुना। हमने प्रत्येक शब्द को स्केच पेन से एक कागज पर लिखा। मैंने उस कागज को कक्षा की एक दीवार पर टांग दिया। परिभाषाओं को जोड़ने के लिए मैंने शब्दों के बीच में पर्याप्त जगह छोड़ दी थी। जब कक्षा IX के विद्यार्थी कक्षा में आए, तो दीवार पर टंगे कागज को देखकर काफी उत्सुक हुए। इस प्रकार, मैंने उनसे यह कहते हुए अपनी बात शुरू किया– ‘जोड़ियों में काम करें और तीन सूचियां तैयार करें। वे शब्द जिनके आप अर्थ जानते हैं, वे शब्द जिनके बारे में पहले आपने कभी नही सुना है तथा वे शब्द जिनके बारे में आपने सुना है, लेकिन सुनिश्चित नहीं है कि उन शब्दों के क्या अर्थ हैं? मैंने उनसे कहा कि जब हम कोशिकाओं के बारे में पढ़ेंगे, तब हम फिर से सूची को देखेंगे तथा विषय के अंत तक लक्ष्य यह था कि सभी शब्दों को पहली सूची में रखा जाए।

अध्याय की समाप्ति के समीप, मैंने अपने विद्यार्थियों को उनकी सूचियां खोजने और यह जांच करने के लिए कहा कि वे कितने शब्दों को जानते हैं। कक्षा में घूमने के दौरान, मैं यह देख पाने में सक्षम हुआ कि कौन–कौन से विद्यार्थियों को कुछ शब्दों के साथ अभी भी असुविधा हो रही है, ताकि मैं अपने अगले पाठ के संदर्भ में उनकी सहायता के लिए इन शब्दों बारे में कुछ और गतिविधियां कर सकूं।

अर्थ समझने के लिए खास टिप्स

4 विज्ञान में बोलना और सुनना