संसाधन 3: एक जाँचसूची जिसका उपयोग छात्र स्वयं के या अपने सहपाठियों के लेखन की समीक्षा करने के लिए कर सकते हैं

किसी भी लिखित काम की समीक्षा करने के लिए यहाँ एक उपयोगी जाँचसूची उपलब्ध है। आप इस प्रकार की जाँचसूचियों का उपयोग लिखित काम को सही करने, जाँचने और आकलन करने के लिए कर सकते हैं (देखें सतत आकलन के माध्यम से भाषा सीखने का समर्थन करना):

  • क्या पाठ्यवस्तु दिये गये काम को संतुष्ट करती है? (क्या छात्र ने वह पाठ लिखा है जिसे लिखने के लिए उसे कहा गया था? उदाहरण के लिए, क्या छात्र ने स्थानीय क्रिकटे मैच के बारे में अखबार की रिपोर्ट लिखी है, या क्या छात्र ने अपने पसंदीदा क्रिकटे खिलाड़ी की जीवनी के बारे में लिखा है?)
  • क्या पाठ स्पष्ट और समझने में आसान है? क्या वह संगठित है और तर्कसंगत रूप से अनुक्रमित है?
  • क्या शब्दावली काफी विस्तृत है? क्या शब्दों को प्रायः दोहराया गया है?
  • क्या कोई स्पेलिंग या व्याकरण की गलतियाँ या विराम चिह्न की गलतियाँ हैं?
  • क्या शैली पाठक के लिए उपयुक्त है? (उदाहरण के लिए, अखबार के लिए क्रिकेट की रिपोर्ट में तथ्य होने चाहिए, और वह पढ़ने में रोचक होनी चाहिए।)
  • पाठ के बारे में क्या बात अच्छी है? इसमें दिलचस्प बात क्या है?

संसाधन 2: सवोर्च्च वरीयता वाली महिला टेनिस खिलाड़ी

संसाधन 4: अधिक लेखन गतिविधियाँ