4 सारांश

अंग्रेजी में बोलने में सक्षम होना एक कौशल है जो कई छात्रों के लिए स्कूल के बाहर उनके निजी और व्यावसायिक जीवन में उपयोगी होगा। इस कौशल को विकसित करने के लिए, छात्रों को अंग्रेजी में बोलने के बहुत सारे अभ्यास की जरूरत पड़ेगी। आप ऐसा करने में अपने छात्रों को जितने संभव हो उतने अवसर

प्रदान करके यह काम कर सकते हैं। ऐसा करने का एक तरीका है छात्रों को जोड़ियों या छोटे समूहों में अंग्रेजी बोलने के लिए प्रेरित करना। इसका मतलब है सभी छात्रों को अंग्रेजी कक्षा में किसी बिंदु पर बोलने का अवसर मिलता है।

आपको छात्रों को साक्षात्कारों और चर्चाओं जैसी विविध प्रकार की बोलने की गतिविधियाँ देने की भी जरूरत है। शुरू में, छात्रों को बहुत सारी सहायता की जरूरत पड़ सकती है और उन्हें भाषा उपलब्ध कराने की आवश्यकता हो सकती है (जैसे दोहराना और जोड़ी में श्रुतलेख)। समय के बीतने के साथ, छात्र कम समर्थन वाली गतिविधियों में जा सकते हैं (जैसे रोल–प्ले साक्षात्कार और चर्चाएं)। इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों की उन कौशलों को विकसित करने में मदद करेंगी जिनकी उन्हें अंग्रेजी में वास्तविक जीवन के वार्तालापों में भाग लेने के लिए जरूरत होती है।बोलने की गतिविधियों के लिए अधिक विचारों के लिए, संसाधन 4 और अतिरिक्त संसाधन देखें; अपने स्वयं के बोलने के कौशल विकसित करने के तरीकों के बारे में विचारों के लिए, देखें संसाधन 5।

इस विषय पर अन्य माध्यमिक अंग्रेजी शिक्षक विकास इकाइयाँ ये हैं:

  • अपनी कक्षा में अधिक अंग्रेज़ी का उपयोग करना’
  • अपने छात्रों में अंग्रेजी बोलने के आत्मविश्वास का निर्माण करना’

3 छात्रों को चर्चाओं में स्वतंत्र रूप से बोलने की ओर ले जाना

संसाधन