3 विचार मंथन प्रतिक्रियाएं

विचार मंथन प्रतिक्रियाओं को रिकॉर्ड करने के अलग–अलग तरीके हैं। आप अपने विद्यार्थियों को जिस तरीके से जानकारी को रिकॉर्ड करने के लिए कहेंगे, वह इस बात पर निर्भर करेगा कि आप उस गतिविधि से क्या हासिल करना चाहते हैं

केस स्टडी 1: श्रीमती गुप्ता द्वारा ‘बल और गति के नियम’ के संबंध में विचार मंथन सत्र का आयोजन किया गया।

बलों और गति को पढ़ाने से पहले, मैंने प्राथमिक विज्ञान पाठ्यचर्या को देखा। मैंने पाया कि मेरे विद्यार्थियों ने बलों तथा घर्षण, को पढ़ा था, लेकिन गति के संबंध में कुछ नहीं पढ़ा था। मैंने यह सोचा कि यह जानना सहायक हो सकता है कि उन्हें इस विषय के बारे में क्या याद है?

इस कक्षा में विद्यार्थियों की संख्या अधिक थी (लगभग 80 विद्यार्थी) इसलिए, मैंने उन्हें आठ–आठ के समूहों में बांट दिया। मेरे पास बड़ा कागज नहीं था, इसलिए मैंने A4 आकार के दो कागजों को एक साथ जोड़ कर उसे A3 आकार का पेपर कागज दिया। प्रत्येक समूह के पास एक कागज था। मैंने उन्हें एक तरफ ‘बल’ और दूसरी तरफ ‘घर्षण’ लिखने के लिए कहा। मैंने उन्हें प्राथमिक स्कूल के बारे में सोचने के लिए कहा तथा उन्हें प्रत्येक विषय के बारे में जो कुछ भी उन्हें याद था, लिखने के लिए दस मिनट का समय दिया। दस मिनट के बाद, मैंने कागजों को एकत्र किया।

फिर मैंने ब्लैकबोर्ड पर लिखा कि ‘घर्षण कब उपयोगी होता है?’ ‘घर्षण कब एक समस्या होती है?’ प्रत्येक समूह को कुछ नोट्स दिए गए तथा उन्हें एक प्रश्न के लिए जितने उत्तर याद हों, उन सभी को लिखने के लिए कहा गया। जब वे दूसरा विचार मंथन कर रहे थे, तो मैंने दूसरी गतिविधि से जुड़े कागज को दीवार पर चिपका दिया। लेकिन मैं उनकी बातों को अभी भी सुन रही थी। एक विद्यार्थी, संजय के पास कुछ आश्चर्यजनक विचार थे। सामान्यतः पर वह चुप रहता है, लेकिन ऐसा लगता था कि उसे इस गतिविधि में मज़ा आ रहा था।

जब उन्होंने काम पूरा कर लिया, तो मैंने उन्हें आसपास घूमने और दीवार पर पोस्टरों को देखने के लिए कुछ मिनटों का समय दिया, जबकि मैं नोट्स को ब्लैकबोर्ड पर लगा रही थी। और अंत में, मैंने नोटस् से कुछ विचारों को पढ़ा। वे जल्द ही समझ गए कि जटिल विषय था। कभी–कभी आपको की जरूरत होती है और कभी इसे कम करने की आवश्यकता होती है। इससे घर्षण को कम करने के कुछ तरीकों पर चर्चा की शुरूआत संभव हुई।

दूसरी गतिविधि करते हुए जब लगभग आधा समय बीत गया था। प्रधानाचार्या कक्षा में आईं क्योंकि किसी ने शोर के बारे में शिकायत की थी। वह घूर रही थीं और मुझे चिंता हो रही थी। लेकिन जब मैंने उन्हें पोस्टर दिखाए तो उन्हें समझ में आया कि मेरी कक्षा के विद्यार्थी कड़ी मेहनत कर रहे हैं। मैंने समझाया कि मुझे विचार मंथन करने से यह पता चला कि उन्हें घर्षण के बारे में अधिक याद नहीं है, तथा मुझे अगले दिन के लिए न्यूटन के गति के पहले नियम से संबंधित पाठ की फिर से योजना बनानी होगी।

श्रीमती गुप्ता की कक्षा में विचार मंथन से संबंधित प्रतिक्रियाओं को रिकॉर्ड करने के लिए छोटे और बड़े दोनो कागजों (A3 शीटस् ) का इस्तेमाल किया गया था। आप ब्लैकबोर्ड या फ्लिपचार्ट का प्रयोग भी कर सकते हैं – यह इस पर निर्भर करता है कि आपके पास क्या उपलब्ध है? तथा आप अब आगे कौन सा काम करना चाहते हैं? विचार मंथन के परिणामों को बनाए रखना उपयोगी होता है? विशेष रूप से जब इसका प्रयोग कक्षा के विद्यार्थियों को किसी खास विषय में पूर्वज्ञान का पता लगाने के लिये कर रहे हों। यदि आपने विचार मंथन के परिणामों को ब्लैकबोर्ड पर नोट किया है, तो आप भावी संदर्भ के लिए इसकी मोबाइल फोन से फोटो ले सकते हैं। रिकॉर्ड रखने से, आप तथा आपकी कक्षा के विद्यार्थियों द्वारा यह देखा जा सकता है कि विषय के दौरान उनके विचार किस प्रकार से विकसित होते हैं।

2 एक बेहतर विचार मंथन संकेत के लिए क्या होना जरूरी है?

4 विचार मंथन को पूरा करना