संसाधन 4: प्रायोगिक गतिविधि की प्रभाविकता का आकलन करना

यह पहचान करें कि प्रायोगिक गतिविधि का महत्वपूर्ण उद्देश्य क्या होना चाहिए? तथा आप इसकी जांच करने के लिए क्या कर सकते हैं? उद्देश्य पर आधारित कुछ ऐसे प्रश्न दिये गये हैं, जिन्हें आपको पूछना चाहिए। उन्हें तालिका R4.1 में सूचीबद्ध किया गया है।

तालिका R4.1 पूछे जाने वाले ऐसे प्रश्न जिनका आकलन संभव होता है और सक्रिय रूप से इसके उद्देश्य पर निर्भर हैं।

महत्वपूर्ण उद्देश्य या परिणाम

अपने आप से पूछने के लिए कुछ प्रश्न
अभिप्रेरणक्या ऐसा लगता था कि विद्यार्थी मन लगाकर कार्य कर रहे थे? क्या उन्होंने आपको बताया कि उन्हें इसमें आनन्द आया था?
संकल्पनात्मक ज्ञान और समझ - स्मरण करने में सुधारक्या विद्यार्थी यह बता पाए कि निम्नलिखित पाठ में उन्होंने क्या देखा? क्या किया या क्या पता लगा पाए?
संकल्पनात्मक ज्ञान और समझ तथा विचारों का अनुप्रयोगक्या विद्यार्थी खोज के दौरान अपेक्षित रूप से विचारों का अनुप्रयोग कर पाए थे?
प्रायोगिक कौशलक्या विद्यार्थी सही ढंग से उपकरणों को व्यवस्थित कर पाए थे? क्या वे अपेक्षा के अनुसार प्रक्रियाओं को निष्पादित कर पाए? क्या विद्यार्थी वे देख पाए जो आप उनसे देखने की आशा करते थे?
विज्ञान की प्रकृति या वैज्ञानिक पूछताछ के बारे में सीखनाक्या विद्यार्थी आपको बता पाए कि उन्होंने क्या सीखा था? क्या उन्हें खोज का उद्देश्य समझ में आया था?
वैज्ञानिक विधि कौशलों का विकास करना एवं खोज की योजना बनानाक्या विद्यार्थियों को यह समझ में आया था कि उनसे क्या करने के लिए कहा जा रहा था? क्या विद्यार्थी अपेक्षित रूप से योजना तैयार कर पाए थे?
वैज्ञानिक विधि कौशलों का विकास करना तथा डेटा का रखरखाव करनाक्या विद्यार्थी अपेक्षित रूप से डेटा को संग्रहित और प्रस्तुत कर पाए थे? क्या वे अपेक्षा अनुसार डेटा विषलेषित कर पाए थे?
वैज्ञानिक विधि कौशलों का विकास करना तथा साक्ष्य का आकलन करनाक्या जैसा अपेक्षा था, विद्यार्थी उसी तरीके से साक्ष्य का मूल्यांकन कर पाए थे? क्या वे अपेक्षा के अनुसार महत्वपूर्ण विशेषताओं की पहचान कर पाए थे? क्या विद्यार्थी अपेक्षा के अनुसार खोज का आकलन कर पाए थे? क्या वे पहचान कर पाए थे कि क्या अच्छा हुआ है? तथा सुधार के क्षेत्र कौन से हैं?

संसाधन 3: समूह प्रायोगिक गतिविधियों के लिए मुद्दों की योजना बनाना

संसाधन 5: पेपर हेलीकॉप्टर बनाने के लिए टेम्प्लेट