यह दृष्टिकोण क्यों महत्वपूर्ण है?

यह पद्धति महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे विद्यार्थियों को खुद काम करने का मौका मिलता है। उन्हें जानकारी को इकट्ठा करके, उस पर काम करके, उन्हें क्रमवार प्रसंस्कारित करते हुए व्यवस्थित करना होता है। उन्हें निर्णय लेने होंगे कि क्या शामिल करना है? क्या शामिल नहीं करना है? और जानकारी को कैसे प्रस्तुत करना है? ये वे कौशल हैं जिनकी आवश्यकता उन्हें स्कूल छोड़ने के बाद भी होती है।

प्रोजेक्ट्स, विद्यार्थियों को उनके चुने हुए विषय के ’विशेषज्ञ’ बनने का भी अवसर देते हैं। होशियार विद्यार्थियों को प्रोजेक्ट देकर उनसे बेहतर कार्य या सुदृढ़ीकरण गतिविधियाँ कराई जा सकती हैं। इससे उन्हें आत्मविश्वास मिलेगा जिससे उन्हें विज्ञान सीखने में लाभ होगा। प्रोजेक्ट को विज्ञान की पाठ्यचर्या के किसी विषय पर आधारित होना चाहिये, लेकिन इसमें विज्ञान के ही अन्य विषयों के पहलू भी हो सकते हैं। प्रोजेक्ट एक से अधिक पाठों पर आधारित भी हो सकता है जिसमें गणित या भूगोल, यहां तक कि अंग्रेज़ी भी शामिल हो सकते हैं। इस प्रकार, प्रोजेक्ट कार्य से आपके विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों के आपसी संबंध जोड़ने में मदद मिलेगी जिससे उनकी विज्ञान में और विज्ञान की उनके जीवन में प्रासंगिकता की समझ बढ़ेगी।

विचार के लिए रुकें

प्रोजेक्ट कार्य के लाभ प्राप्त करने के लिये, आपको सावधानी से योजना बनानी होगी। प्रोजेक्ट कार्य को सफल बनाने के लिये आपके विचार से आप क्या कर सकते हैं?

यह बहुत महत्वपूर्ण है कि हम प्रोजेक्ट कार्य की तैयारी कैसे करते हैं? और उसका परिचय कैसे कराते हैं? विद्यार्थियों को प्रेरित करने और उन्हें जोड़े रखने के लिये उनकी विषय में दिलचस्पी होनी चाहिये? इसलिये हमें उनको प्रोजेक्ट में अनुसंधान करने के लिये उन्हें कुछ प्रश्न देना चाहिए। स्कूली पाठ्यक्रम के अनुसार उन्हें एक ही विषय पर प्रोजेक्ट कार्य को केन्द्रित करना चाहिए, लेकिन इसमें लचीला रूख अपनाते हुए इसे एक से अधिक शीर्षकों या विषयों पर आधारित कर सकते हैं। प्रोजेक्ट कार्य के मुख्य लाभ हैं कि विद्यार्थियों का कौशल और आत्मविश्वास बढ़ जाता है।

आपको यह भी सुनिश्चित करना होता है कि उनके पास जो जानकारी है और उनसे की जा रही अपेक्षाएं स्पष्ट हैं, जैसे कि प्रोजेक्ट की अवधि क्या होगी? और उसका मूल्यांकन कैसे होगा? इस इकाई के शेष भाग से आपको अपने प्रोजेक्ट कार्य को सफलतापूर्वक चलाने में मदद मिलेगी।

आप इस इकाई में क्या सीख सकते हैं?

1 प्रोजेक्ट कार्य का आरंभ करना