2 जानकारी खोजना

अपने प्रोजेक्ट को ठीक तरह से करने के लिये आपके विद्यार्थियों को कुछ संसाधनों की आवश्यकता होगी। विद्यार्थियों के प्रोजेक्ट के कक्षा की पाठ्यपुस्तकें, स्कूल पुस्तकालय से संदर्भ पुस्तकें और समाचार पत्र व पत्रिकाएं विशिष्ट संसाधन होते हैं। हो सकता है कि सबसे ज्यादा मददगार संसाधन इंटरनेट पर या सीडी–रोम से मिलें। ये आपको, आपके स्कूल में शायद उपलब्ध न हों, इसलिए आपको अपने विद्यार्थियों के लिये इन्हें पास के शहर में खोजना होगा। इसके बजाय, आप अपने विद्यार्थियों के लिये कुछ मूलभूत महत्वपूर्ण तथ्यों की शीट्स बना सकते हैं। Google Earth जैसे कुछ Apps अलग–अलग प्रोजेक्ट्स में काफी मदद कर सकते हैं।

एक अच्छे प्रोजेक्ट के लिये आपको पहले से योजना बनानी होती है। प्रोजेक्ट शुरू करने से कई सप्ताह पहले से इंटरनेट, समाचार पत्र और पत्रिकाओं से जानकारी एकत्रित करना शुरू कर दें। एक फोल्डर बना लें जिसमें आप कुछ सप्ताह तक जानकारी जोड़ते रहें। इसमें आप अपने विद्यार्थियों की मदद भी ले सकते हैं। अपनी कक्षा में लेबल लगा हुआ प्रोजेक्ट के बॉक्स रखें और अपने विद्यार्थियों को संबंधित सामग्री उसमें डालते रहने के लिए प्रोत्साहित करें। अपने स्कूल के अन्य शिक्षकों के साथ सहयोग, साझेदारी और अदला–बदली करें। पता करें कि क्या आप अधिक साधन–संपन्न स्कूलों के साथ सहयोग कर सकते हैं? कभी–कभी वे आपको पाठ्यपुस्तकें उधार देने पर सहमत हो सकते हैं।

यदि, आपका कोई मित्र या सहकर्मी आपके चुने हुए विषय का विशेषज्ञ है, तो आप उनसे कुछ प्रश्न पूछ सकते हैं और उनकी बातचीत को अपने मोबाइल पर रिकॉर्ड कर सकते हैं। आपके विद्यार्थी इसे सुनेंगे और हो सकता है अपने प्रोजेक्ट में इसमें से कुछ जानकारी का उपयोग करें।

प्रत्येक वर्ष के विद्यार्थियों के प्रोजेक्ट्स संभाल कर रखें। ये बाद के वर्षों के विद्यार्थियों के लिये वैज्ञानिक जानकारी प्रदान करने वाले बहुमूल्य संसाधन बन सकते हैं। पिछले वर्षों के प्रोजेक्ट्स से दीवारों की सजावट शानदार तरीके से की जा सकती है। जो आपके विद्यार्थियों के लिये प्रेरणादायी हो सकते हैं। (मूल्यांकन के मापदंडों पर चर्चा इकाई में बाद में होगी।) अधिक जानकारी के लिये संसाधन 1 ’स्थानीय संसाधनों का उपयोग करना’ पढ़ें।

1 प्रोजेक्ट कार्य का आरंभ करना

3 प्रोजेक्ट दलों का निर्माण और प्रबंधन करना